पंजाब के बठिंडा से खबर है। पंजाब की शक्ति की नैय्या डूबने के बाद उसमें मालवा चीफ रहे हरिदत्त जोशी ने बठिंडा में दैनिक सवेरा ज्वाइन कर लिया है। जोशी को बतौर स्पेशल कारेसपोंडेंट नियुक्त किया गया है। दिलचस्प यह है कि जोशी बठिंडा इंचार्ज रितेश श्रीवास्तव को रिपोर्ट करेंगे। एक वक्त था जब जोशी बठिंडा में अमर उजाला के जिला इंचार्ज थे और रितेश उनके अंडर काम करते थे।
इसके साथ ही दैनिक सवेरा छोड पंजाब की शक्ति का दामन थामने और शक्ति के बंद होने के बाद उसमें काम कर रहे नितिन सिंगला ने दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है। सिंगला दैनिक भास्कर में भी काम कर चुके है। पंजाब की शक्ति में ही काम करने वाले फोटोग्राफर जब्बार खान के दैनिक सवेरा ज्वाइन करने की खबर मिली है।





