Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हरियाणा में दैनिक भास्कर के एक और पत्रकार को मिली लाल बत्ती

हुड्डा साब ने "तुरंत प्रभाव" से एक और पत्रकार को सरकारी बना दिया है। ये सज्जन हैं अलवर (राजस्थान) मूल के श्री प्रमोद वशिष्ठ जी। वर्षों से दैनिक भास्कर में सेवायें दे रहे थे ..साथ ही कांग्रेस की सेवा भी कर रहे थे। कहते हैं कि चुनाव में भास्कर और कांग्रेस के बीच पेड न्यूज़ को लेकर जो फाइनेंसियल डील हुई थी, उसके तहत भास्कर ने खबरें लिखने के लिए उन्हें कांग्रेस को प्रति-नियुक्ति पर दिया था।

हुड्डा साब ने "तुरंत प्रभाव" से एक और पत्रकार को सरकारी बना दिया है। ये सज्जन हैं अलवर (राजस्थान) मूल के श्री प्रमोद वशिष्ठ जी। वर्षों से दैनिक भास्कर में सेवायें दे रहे थे ..साथ ही कांग्रेस की सेवा भी कर रहे थे। कहते हैं कि चुनाव में भास्कर और कांग्रेस के बीच पेड न्यूज़ को लेकर जो फाइनेंसियल डील हुई थी, उसके तहत भास्कर ने खबरें लिखने के लिए उन्हें कांग्रेस को प्रति-नियुक्ति पर दिया था।

उन दिनों के दैनिक भास्कर पढ़ कर देख लीजिये ..पता चल जाएगा कि कैसे पत्रकार रहे हैं जनाब..। एक और पत्रकार के सरकारी और कांग्रेसी होने पर समस्त सृष्टि को बधाई….। निराश न हों अभी और भी पत्रकारों का "कल्याण" होना है। गौरतलब है कि महोदय को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार सतीश त्यागी की टिप्पणी.


हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भास्कर से निष्कासित पत्रकार प्रमोद वशिष्ठ को अपना मीडिया एडवाइजर बना कर लाल वत्ती से नवाजा है। वीरवार को विधिवत रूप से प्रमोद वशिष्ठ की नियुक्ति की घोषणा कर दी गई है। पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री ने भास्कर के रोहतक के सम्पादक हेमंत अत्री को सूचना आयुक्त बनाया था। एक तरह से मुख्यमंत्री हुड्डा की चमचागीरी करने वाले दो पत्रकारों के घरों में दीपावली पर घी के दीए जला दिए हैं। 

दोनों पत्रकार हेमंत अत्री और प्रमोद वशिष्ठ जब तक भास्कर में रहे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गुरगान करने के अलावा कुछ नहीं किया। प्रदेश भर के पत्रकार इनकी कार्यप्रणाली पर सदैव गुंगली उठाते रहे हैं। प्रमोद वशिष्ठ को भास्कर तीन माह पहले निष्कासित कर चुका है। हेमंत अत्री ने तो रोहतक में मुख्यमंत्री हुड्डा की चमचागीरी करने की हदें ही पार की हुई थी। कांग्रेस की खिलाफत करने वाले कई पत्रकारों की नौकरी खा चुका था। रोहतक की जनता की आवाज दब कर रह गई थी। जनता कितनी भी परेशान रही लेकिन प्रशासन के खिलाफ कभी खबर नहीं छपी।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...