Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

हरे प्रकाश उपाध्याय के उपन्यास ‘बखेड़ापुर’ को ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार

भारतीय ज्ञानपीठ का वर्ष-2013 का नव लेखन पुरस्कार हरे प्रकाश उपाध्याय को उनके उपन्यास 'बखेड़ापुर' पर देने की घोषणा हुई है। भारतीय ज्ञानपीठ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नौंवी नवलेखन प्रतियोगिता उपन्यास विधा पर केंद्रित थी, जिसके लिए उपाध्याय के उपन्यास 'बखेड़ापुर' को सर्वश्रेष्ठ कृति के तौर पर चुना गया।

भारतीय ज्ञानपीठ का वर्ष-2013 का नव लेखन पुरस्कार हरे प्रकाश उपाध्याय को उनके उपन्यास 'बखेड़ापुर' पर देने की घोषणा हुई है। भारतीय ज्ञानपीठ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नौंवी नवलेखन प्रतियोगिता उपन्यास विधा पर केंद्रित थी, जिसके लिए उपाध्याय के उपन्यास 'बखेड़ापुर' को सर्वश्रेष्ठ कृति के तौर पर चुना गया।

पुरस्कार स्वरूप उपन्यासकार को एक लाख रुपये की राशि और प्रमाण पत्र दिये जाएंगे। इस पुरस्कार के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष थे वरिष्ठ कथाकार-नाटककार असगर वजाहत। अन्य निर्णायकों में रवींद्र कालिया, लीलाधर मंडलोई, अखिलेश, अजय तिवारी, माधव कौशिक और जितेंद्र श्रीवास्तव शामिल थे।

'बखेड़ापुर' नब्बे के दशक के बाद भारतीय गाँवों की बदलती स्थितियों और पारंपरिक जकड़नों के द्वंद्व को खूबसूरत तरीके से उजागर करता है। साथ ही समकालीन राजनीति और संस्कृति की विडंबनाओं को भी सामने लाता है। प्रतियोगिता में चुने गये बखेड़ापुर सहित पाँचों उपन्यासों को भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशित भी करेगा। पुरस्कृत उपन्यास के अतिरिक्ति प्रकाशन के लिए अनुशंसित उपन्यासों में पत्रकार उमा का उपन्यास जन्नत जाविदाँ, प्रदीप जिलवाने का आठवां रंग पहाड़ गाथा, विमलेश त्रिपाठी का कैनवास पर प्रेम व इंदिरा दांगी का हवेली सनातनपुर शामिल है।

ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार के लिए चुने गये उपन्यासकार हरे प्रकाश उपाध्याय लखनऊ में रहकर पत्रकारिता करते हैं। इनका एक कविता संकलन- खिलाड़ी दोस्त तथा अन्य कविताएं भी भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित हो चुका है।

संबंधित खबरें…

मुंबई समारोह में हरेप्रकाश उपाध्याय को कविता सम्मान, शरद सिंह की कस्बाई सिमोन भी पुरस्कृत

xxx

ललकरले रह…बहुत बढ़िया तहार कविता आइल बा…

xxx

वर्ष 2013 का हेमंत स्मृति कथा सम्मान युवा कवि हरेप्रकाश उपाध्याय के नाम

xxx

केरल में जन्मा यह कवि कितनी सीधी, सधी, सच्ची और जमीनी कविता लिख रहा है

xxx

संपादक जी लोग एतवार के अपने अखबार में आधा-आधा पन्ना जो प्रवचन तानते हैं, उस पर न जाना रे भाई

xxx

लोस चुनाव में क्यों बुरी तरह हारेगी सपा, बता रहे हैं हरे प्रकाश उपाध्याय

xxx

मैंने अब तक के जीवन में उन जैसा जनतांत्रिक व्यक्ति नहीं देखा

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...