Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हवाई हमले में तीन पत्रकारों की मौत

 

गाजा सिटी: फिलस्तीन के तीन पत्रकारों की, उनकी कारों को निशाना बना कर किए गए इस्राइली हवाई हमले में मौत हो गई है। यह जानकारी गाजा के एक स्वास्थ्य अधिकारी और हमास द्वारा संचालित अल अक्सा टीवी के प्रमुख ने दी है। बताया जाता है कि इस्राइल ने यह कहते हुए तीनों पत्रकारों को निशाना बनाया कि उनका संबंध उग्रवादियों से था। यह हमला मंगलवार को इस्राइल द्वारा गाजा के हमास शासन के खिलाफ चलाए गए अभियान के सातवें दिन हुआ है।

 

गाजा सिटी: फिलस्तीन के तीन पत्रकारों की, उनकी कारों को निशाना बना कर किए गए इस्राइली हवाई हमले में मौत हो गई है। यह जानकारी गाजा के एक स्वास्थ्य अधिकारी और हमास द्वारा संचालित अल अक्सा टीवी के प्रमुख ने दी है। बताया जाता है कि इस्राइल ने यह कहते हुए तीनों पत्रकारों को निशाना बनाया कि उनका संबंध उग्रवादियों से था। यह हमला मंगलवार को इस्राइल द्वारा गाजा के हमास शासन के खिलाफ चलाए गए अभियान के सातवें दिन हुआ है।
 
यहूदी देश और फिलस्तीनी उग्रवादी समूह के बीच हुए संघर्ष को कवर करते हुए कई पत्रकार बीते बरसों में मारे गए, लेकिन उन्हें इस्राइल ने लक्षित हमलों में नहीं मारा। टीवी स्टेशन के प्रमुख मोहम्मद थौराया ने बताया कि मारे गए दो व्यक्ति अल-अक्सा टीवी में काम करने वाले कैमरामैन थे। अल- अक्सा टीवी हमास के बढ़ते मीडिया साम्राज्य का केंद्र है।
 
थौराया ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को गाजा सिटी में दोनों कैमरामैन प्रेस के स्टीकर वाली एक कार से जा रहे थे। यह लोग शहर के शिफा अस्पताल से अपना काम पूरा कर लौट रहे थे। स्टेशन के अनुसार, इस कार को एक मिसाइल से निशाना बनाया गया, जिससे कार में आग लग गई। थौराया ने कहा कि मोहम्मद अल कौमी और हुसाम सलाम के शव बुरी तरह जल चुके थे।
 
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी अशरफ अल किदरा ने बताया कि देर रात एक अन्य इस्राइली मिसाइल के हमले में अल कुद्स शैक्षणिक रेडियो के एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह एक निजी रेडियो स्टेशन है। अल किदरा ने कहा कि मोहम्मद अबु ईशा की कार पर मध्य गाजा के शहर दीर अल बालाह में मिसाइल हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस्राइली सेना के प्रवक्ता अविताल लीबोविच ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि तीनों हमास से जुड़े थे। उसने विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया। (भाषा)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...