Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हिंदुस्तान के नोएडा ब्यूरो में फिर घमासान

एक खबर मेल के जरिए भड़ास के पास आई है. इसकी सत्यता को लेकर कोई दावा नहीं किया जा सकता क्योंकि अंदरखाने चलने वाले वाद-विवाद की सच्चाई के संबंध में प्रमाण कम ही मिल पाते हैं. पर यह भी सच है कि आग वहीं है जहां धुआं है. अगर संबंधित पक्षों को कुछ कहना या बताना हो तो वे मेल कर सकते हैं या नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकते हैं. -एडिटर, भड़ास4मीडिया

एक खबर मेल के जरिए भड़ास के पास आई है. इसकी सत्यता को लेकर कोई दावा नहीं किया जा सकता क्योंकि अंदरखाने चलने वाले वाद-विवाद की सच्चाई के संबंध में प्रमाण कम ही मिल पाते हैं. पर यह भी सच है कि आग वहीं है जहां धुआं है. अगर संबंधित पक्षों को कुछ कहना या बताना हो तो वे मेल कर सकते हैं या नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकते हैं. -एडिटर, भड़ास4मीडिया

रिपोर्टरों के लिए काल बन चुके हिंदुस्‍तान, नोएडा के न्‍यूज एडिटर सुनील द्विवेदी और ब्‍यूरो चीफ चेतन आनंद के बीच लड़ाई हो गई. इस बार लड़ाई का कारण नोएडज्ञ के सेकेंड इंचार्ज महकार सिंह ढिल्‍लन बने हैं. सुनील द्विवेदी ऑफिस और व्‍यक्तिगत काम महकार ढिल्‍लन को बताते हैं. ऑफिस के कामकाज में दखल से चेतन आनंद को परेशानी हो रही थी. पूरे ब्‍यूरो में बात हो रही है कि सुनील अब महकार को ब्‍यूरो चीफ बनाना चाहते हैं.

चार दिसम्‍बर को सुबह की मीटिंग में चेतन आनंद ने इसका विरोध किया, जिस पर सुनील द्विवेदी और चेतन आनंद के बीच जमकर विवाद हुआ. चेतन आनंद बीमारी की छुट्टी लेकर चले गए. सुनील द्विवेदी ने अपने सरपरस्‍त एडिटर प्रताप सोमवंशी से शिकायत की. बताया कि चेतन आनंद ने उनके साथ बदतमीजी की है. इस पर प्रताप सोमवंशी ने चेतन आनंद को बुलाया और हफ्ते की फोर्स लीव पर भेज दिया. तब से लगातार चेतन आनंद की छुट्टियां बढ़ाई जा रही हैं. सुनील द्विवेदी और प्रताप सोमवंशी ही चेतन आनंद को नईदुनिया से लेकर आए थे.

इतना ही नहीं चेतन आनंद नईदुनिया में सब एडिटर थे लेकिन सुनील द्विवेदी की सिफारिश पर सीधे चीफ सब एडिटर भर्ती किया गया. गाजियाबाद का ब्‍यूरोचीफ बनाया गया. नोएडा आने के बाद सुनील द्विवेदी ने महकार ढिल्‍लन को भी अमर उजाला से लाकर हिंदुस्‍तान ज्‍वाइन करवाया. इसी कारण महकार को ब्‍यूरो चीफ बनाने की जुगत में हैं. करीब 16 महीने पहले सुनील ने नोएडा में ज्‍वाइन किया. इन्‍हीं की वजह से अब तक लगातार लोग हिंदुस्‍तान छोड़ कर जा रहे हैं. चेतन आनंद इस कड़ी में बारहवें व्‍यक्ति होंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...