हिंदुस्तान मीडिया वेंचर लिमिटेड से बड़ी खबर आ रही है कि सीईओ अमित चोपड़ा का संस्थान से नाता टूटने वाला है. बताया जा रहा है कि अमित चोपड़ा ने संस्थान को इस्तीफा दे दिया है. वे इस दौरान नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि वे स्टार समूह के किसी वेंचर से जुड़ने जा रहे हैं. वैसे अमित चोपड़ा को लेकर दूसरी चर्चा यह भी है कि उनके परफार्मेंस को देखते हुए प्रबंधन ने गाज गिराई है. वे लम्बे समय से एचएमवीएल को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले हिंदुस्तान हिंदी के एचआर हेड मोहम्मद साबिर भी इस्तीफा देकर जा चुके हैं. कहा जा रहा है कि देर सबेर प्रधान संपादक शशि शेखर पर भी प्रबंधन गाज गिरा सकता है.





