Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हिंदुस्‍तान से चेतन आनंद का इस्‍तीफा, महकार ढिल्‍लन नए ब्‍यूरो चीफ

: एनई सुनील द्विेदी ने किया बारहवां शिकार : हिंदुस्‍तान, नोएडा से खबर है कि चेतन आनंद की विदाई हो गई है. वे न्‍यूज एडिटर के अगले शिकार बने हैं. चेतन आनंद नोएडा के ब्‍यूरोचीफ थे. चेतन ने हिंदुस्‍तान को अलविदा कहते हुए गाजियाबाद से ही प्रकाशित साध्‍य दैनिक युग करवट का दामन थाम लिया है. शुक्रवार को चेतन आनंद ने युग करवट ज्‍वाइन किया. युग करवट ने बाकायदा चेतन आनंद के फोटो समेत यह खबर प्रकाशित की. इधर, हिंदुस्‍तान, नोएडा के ब्‍यूरो की कमान महकार ढिल्‍लन को सौंप दिया गया है. 

जैसा कि पहले बताया गया था, ठीक वैसा ही हुआ है. हिंदुस्‍तान के नोएडा ब्‍यूरो का घमासान अपने परिणाम पर पहुंच गया है. चेतन आनंद एनई सुनील द्विवेदी के 12वें शिकार बन गये हैं. चेतन आनंद को लगातार फोर्स लीव पर रख गया, जिससे आहत होकर चेतन ने हिंदुस्‍तान को अलविदा कह दिया. चेतन ने अपने इस्‍तीफे में सुनील द्विवेदी को जिम्‍मेदार ठहराया है. साथ ही प्रबंधन को नोएडा ब्‍यूरो की हालत बताई है.

दूसरी ओर नोएडा ब्‍यूरो की कमान सुनील द्विवेदी अपने खास सिपहसलार महकार ढिल्‍लन को देने में कामयाब हो गए हैं. नोएडा ब्‍यूरो में महकार अभी सीनियर रिपोर्टर थे. ब्‍यूरो के सदस्‍यों में भीतर ही भीतर इससे खासा रोष है. दरअसल लोगों का मानना है कि ये सारा प्रकरण महकार को ब्‍यूरो चीफ बनाने के लिए ही हुआ था. नोएडा ब्‍यूरो में महकार से कई लोग वरिष्‍ठ हैं, जिन्‍हें नजरअंदाज किया जा रहा है. सब के बावजूद चेतन वरिष्‍ठ पत्रकार थे. ब्‍यूरो में उनकी इज्‍जत भी थी. पर वे शिकार बनने से नहीं बच पाए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...