Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

होली मिलन के अवसर पर मीडिया एक्सिलेंसी अवार्डों से नवाजे गए पत्रकार

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का होली मिलन कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। ‘एक शाम काव्य संध्या के नाम’’ से आयोजित इस समारोह में जनपद में पत्रकारिता के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को ‘प्रथम मीडिया एक्सलेन्सी अवार्ड’ से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पत्रकारो को प्रदान किये गये।

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का होली मिलन कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। ‘एक शाम काव्य संध्या के नाम’’ से आयोजित इस समारोह में जनपद में पत्रकारिता के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को ‘प्रथम मीडिया एक्सलेन्सी अवार्ड’ से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पत्रकारो को प्रदान किये गये। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सिद्धपीठ भुड़कुड़ा के पीठाधीश्वर महन्त शत्रुधन दास व यश भारती से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें पूर्वांचल के कोने-कोने से आये मूर्धन्य कवियो ने अपनी रचनाएं पेश कर लोगो की खूब वाह-वाही लूटी। वहीं भोजपूरी कवि विनय राय बबुरंग, कवि दबंग, अश्क गाजीपुरी, जफर गाजीपुरी ने उपस्थित लोगो के बीच अपनी कविताओं का खासा प्रभाव छोड़ा। होली मिलन के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैभव परिवार के प्रबन्ध निदेशक राजेश राय ने अपने सम्‍बोधन में पूर्वांचल के विकास पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों की भूमिका की खूब सराहना की। इस अवसर पर सांसद राधे मोहन सिंह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार ही समाज का दर्पण है और विकास के लिए इस दर्पण का होना बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि जल्द ही पत्रकारो के लिए भवन के अलावा उनके रहने के लिए आवास की व्यवस्था पर माननीय नेता जी व मुख्यमंत्री जी से वार्ता की जायेगी। इसके बाद बेस्ट रिपोर्टिंग एक्सिलेंसी अवार्ड से नागेन्द्र पंकज(अमर उजाला), मीडिया एक्सिलेंसी अवार्ड से विनोद मिश्रा(हिन्दुस्तान) और आशीष कुमार सिंह(राष्ट्रीय सहारा), बेस्ट मीडिया ड्राफ्टिंग एक्सिलेंसी अवार्ड से चन्द्र कुमार तिवारी(श्रीन्यूज), बेस्ट एडवांस मीडिया एक्सिलेंसी अवार्ड से कृपा कृष्ण ‘केके’, मीडिया एप्रीसिएशन अवार्ड से आलोक त्रिपाठी(साधना न्यूज), बेस्ट कैमरामैन एक्सिलेंसी अवार्ड से संजीव कुमार, बेस्ट मीडिया एप्रीसिएशन अवार्ड से आदिल उस्मानी और बेस्ट मीडिया सपोर्टिंग अवार्ड से अमित चौबे को सम्मानित किया गया। सम्मान के इस क्रम में शिक्षा क्षेत्र के लिए डालिम्स सनबीन गाजीपुर के निदेशक राहुल सिन्हा को जहां सम्मानित किया गया वहीं समाजिक कार्यो के लिए ब्रजभूषण दूबे को सोशल एक्‍टीविटी मीडिया एक्सलेन्सी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश दूबे ने मुख्य अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं काव्य गोष्ठी मे सम्मिलित कवियों को पत्रकार एसोसिशन के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्रम प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनिल उपाध्याय, सूर्यवीर सिंह, मनीष मिश्रा, अंजनी, राजेश खरवार, श्याम सिन्हा, अनिल कुमार, शशिकान्त, देवब्रत विश्वकर्मा, आर सी खरवार, गुलाब राय, आशीष शुक्ला, रविकान्त पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, वी के राय, अविनाश प्रधान, विनोद सिंह, वेदू, बबलू, कमलेश, डब्बू, शशिकान्त सिंह, रविशंकर तिवारी, अजय तिवारी, विशाल, पंकज, अभिनव पाण्डेय, नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, किशन, परवरिश सिन्हा, संजय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रो से आये सैकड़ो पत्र प्रतिनिधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दूरदर्शन के रिपोर्टर कमलेश राय व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े भगवती तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष राजेश दूबे ने आभार व्यक्त किया। – गाजीपुर से केके की रिपोर्ट, 9415280945

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...