Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अरिंदम चौधरी के IIPM इंस्‍टीट्यूट के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज

लखनऊ। हजरतगंज स्थित अरिंदम चौधरी के आईआईपीएम इंस्टीट्यूट के छात्रों को मार्कशीट न देने के मामले में मंगलवार शाम को रिपोर्ट दर्ज हुई। छात्रों से पढ़ाई के नाम पर लाखों रुपये वसूलने वाले आईआईपीएम इनको मार्कशीट देने में आनाकानी कर रहा है। छात्रों ने इंस्टीट्यूट प्रशासन के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इससे पूर्व इंस्टीट्यूट प्रशासन व छात्रों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही।

लखनऊ। हजरतगंज स्थित अरिंदम चौधरी के आईआईपीएम इंस्टीट्यूट के छात्रों को मार्कशीट न देने के मामले में मंगलवार शाम को रिपोर्ट दर्ज हुई। छात्रों से पढ़ाई के नाम पर लाखों रुपये वसूलने वाले आईआईपीएम इनको मार्कशीट देने में आनाकानी कर रहा है। छात्रों ने इंस्टीट्यूट प्रशासन के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इससे पूर्व इंस्टीट्यूट प्रशासन व छात्रों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही।

उल्‍लेखनीय है कि आईआईपीएम ने कई छात्र/छात्राओं से लाखों रुपये फीस के नाम पर वसूले गए है। छात्रों के हंगामा-प्रदर्शन किये जाने पर उन्हें सादे कागज पर अंक प्रिंट करके थमा दिया गया और इसे मार्कशीट बताया गया। इंस्टीट्यूट प्रशासन ने सोमवार को मार्कशीट लेने के लिए बुलाया था। सोमवार को मार्कशीट न मिलने पर छात्र/छात्राएं उग्र हो गये। छात्र/छात्राएं सड़क पर उतरे आये। नाराज छात्र सोमवार को प्रदर्शन करते हुए डीजीपी कार्यालय पहुंचे। यहां से उन्हें क्षेत्राधिकारी हजरतगंज दिनेश यादव के पास भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी श्री यादव ने मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया था।

मंगलवार को इंस्टीट्यूट प्रशासन के लोगों व छात्रों के बीच बातचीत हुई। बातचीत बेनतीजा रही। हजरतगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच- पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि अरिंदम चौधरी के आईआईपीएम को यूजीसी से मान्‍यता नहीं मिली है। यह संस्‍था काफी पहले से विवादों में रही हैं। एमपी में भी आईआईपीएम के फर्जीवाड़े के खिलाफ कोर्ट में कई मामले हैं। लंबे चौड़े सब्‍जबाग दिखाकर अरिंदम चौधरी छात्रों के साथ ठगी करता रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...