Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जी समूह के हाथों बिक गया अमर उजाला !

मीडिया इंडस्‍ट्री से बहुत बड़ी खबर आ रही है. चर्चा है कि अमर उजाला समूह बिक रहा है. सुभाष चंद्रा के जी समूह अमर उजाला को खरीदने जा रहा है. जल्‍द ही इसकी आधिकारिक घोषणा दोनों समूह कर सकते हैं. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि बातचीत किस दौर में है. चर्चाओं के अनुसार यह सौदा 1200 से 2500 करोड़ के बीच तय होने की संभावना है. अगर यह खबर पक्‍की है तो हाल के समय में यह सबसे बड़ा मीडिया टेकओवर होगा. इसके साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि जनसरोकारी पत्रकारिता करने वाले संस्‍थानों का भविष्‍य मुश्किल है. 

इसके प‍हले भी अमर उजाला के बिकने की चर्चाएं-अफवाहें उड़ती रही हैं. पहले भी सूचना आई थी कि भास्‍कर समूह अमर उजाला को खरीदने का प्रयास कर रहा है. दोनों समूहों के बीच कई चक्र भी बातचीत भी हुई थी, परन्‍तु बात पैसे पर आकर अटक गई. चर्चा थी कि अमर उजाला समूह 1500 करोड़ से ज्‍यादा की मांग पर अड़ा था जबकि भास्‍कर समूह 1000 करोड़ रुपये से आगे बढ़ने को तैयार नहीं था, लिहाजा यह डील फाइनल नहीं हो पाई थी.
 
अब जी समूह को लेकर भी ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि अमर उजाला का टेकओवर करने जा रहा है. अभी इसकी आधिकारिक सूचना नहीं मिल पाई है. चर्चा है कि यह डील 1500 करोड़ से ज्‍यादा में फाइनल हो सकती है. खबरों के अनुसार सुनील मुतरेजा कंपनी अधिग्रहण के बाद भी सीईओ बने रहेंगे. खबर यह भी है कि माहेश्‍वरी परिवार भी निदेशक मंडल में शामिल रह सकता है. अगर यह खबर सच होती है तो दैनिक जागरण द्वारा नई दुनिया के खरीद के बाद यह प्रिंट मीडिया में बहुत बड़ा टेकओवर होगा.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...