Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नवीन जिंदल ने जी न्‍यूज पर ठोंका 200 करोड़ रुपये का दावा

एक तरफ जहां ज़ी न्यूज़ ने कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल को 150 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है वहीं खबर है कि जिंदल ने भी ज़ी मीडिया समूह के खिलाफ 200 करोड़ रुपये का मामला दर्ज किया है, जिसमें उसने कंपनी पर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक़ जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने ये मामला मुंबई में दर्ज़ करवाया है और इसमें सुधीर चौधरी, समीर आहलूवालिया के अलावा ज़ी ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा और उनके पुत्र पुनीत गोयनका का भी नाम शामिल है। 

जेएसपीएल के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने 25 अक्टूबर को एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि ज़ी न्यूज़ समूह ने कोयला खान आवंटन के संबंध में उनके खिलाफ रिपोर्ट का प्रसारण नहीं करने के लिए 100 करोड़ रुपये मांगे थे। जिंदल ने उस सम्मेलन में एक सीडी भी जारी की थी, जिसमें ज़ी के संपादकों द्वारा जेएसपीएल के साथ सौदा करने की कोशिश से जुड़ा रिकॉर्ड था।
 
गुरुवार को जेएसपीएल ने बंबई हाईकोर्ट में ज़ी के चार कार्यकारियों के खिलाफ 200 करोड़ रुपये का मामला दर्ज किया। कंपनी ने कहा, जी न्यूज और जी बिजनेस के सुभाष चंद्रा, पुनीत गोयनका, सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया के खिलाफ नोटिस जारी हो चुका है। इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह में होगी। जेएसपीएल उन कंपनियों में से है, जिसका नाम कैग की रपट में बिना नीलामी वाले कोयला खान आवंटन के लाभार्थियों में शामिल है और ज़ी न्यूज़ पर कंपनी के खिलाफ़ बेतहाशा खबरें चल रही हैं। 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...