4 रियल न्यूज से खबर है कि मनीष कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. मनीष ने अपनी नई पारी पी7 न्यूज के साथ की है. उन्हें यहां भी प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे आउटपुट में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. मनीष ने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद में सिटी न्यूज चैनल के साथ की थी. इसके बाद वे दिल्ली में सुदर्शन न्यूज से जुड़ गए. इसके बाद हमार टीवी, ए2जेड तथा सीवीबी न्यूज होते हुए 4रियल न्यूज पहुंचे थे. मनीष की गिनती सुलझे तथा तेजतर्रार टीवी पत्रकारों में की जाती है.





