Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पीटीआई की स्‍ट्राइक खतम, 18 मई को होगा देशव्‍यापी हड़ताल

अखबारों एवं समाचार एजेंसियों के पत्रकार एवं गैर-पत्रकार कर्मियों के लिए मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशें अविलंब लागू करने की मांग को लेकर देश की अग्रणी समाचार एजेंसी पीटीआई में कर्मचारी यूनियन का हड़ताल शनिवार को सुबह समाप्‍त हो गया. हालांकि इस हडताल के कारण देश में पीटीआई-भाषा के सभी कार्यालयों में समाचार एवं फोटो सेवाएं बाधित रही. इसका असर पीटीआई-भाषा की सेवा लेने वाले अखबारों पर भी पड़ा.

अखबारों एवं समाचार एजेंसियों के पत्रकार एवं गैर-पत्रकार कर्मियों के लिए मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशें अविलंब लागू करने की मांग को लेकर देश की अग्रणी समाचार एजेंसी पीटीआई में कर्मचारी यूनियन का हड़ताल शनिवार को सुबह समाप्‍त हो गया. हालांकि इस हडताल के कारण देश में पीटीआई-भाषा के सभी कार्यालयों में समाचार एवं फोटो सेवाएं बाधित रही. इसका असर पीटीआई-भाषा की सेवा लेने वाले अखबारों पर भी पड़ा.

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पीटीआई-भाषा के कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यालयों कम्‍प्‍यूटर तथा टेलीफोन लाइन को बिल्‍कुल बंद कर दिया गया था. फेडरेशन ऑफ पीटीआई एम्प्लाइज यूनियन के महासचिव एमएस यादव ने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा न्यायमूर्ति मजीठिया की अध्यक्षता वाले वेतन बोर्ड की सिफारिशों को मंजूर करने तथा केन्द्र सरकार की अधिसूचना जारी होने के काफी समय बीत जाने के बावजूद प्रबंधन द्वारा इस दिशा में सकारात्मक पहल करने में विफल रहने पर फेडरेशन को हडताल के फैसले पर मजबूर होना पड़ा.

उन्‍होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीटीआई बोर्ड के निर्देश पर एजेंसी प्रबंधन ने कर्मचारी विरोधी रवैया अख्तियार कर रखा है. अब फेडरेशन इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगी. हमलोग 1 जनवरी 1998 के बाद से चले आ रहे वेतनमान की जगह नए वेतनमान को लागू कराने के लिए लंबा संघर्ष करेंगे. उन्होंने कहा कि देश के बड़े-बड़े अखबार समूहों के मालिक पीटीआई के मालिक भी हैं और यही लोग सब्सक्रिप्शन रेट तय करते हैं और इन दरों को जान-बूझकर इतना कम रखते हैं ताकि उनके आर्थिक हित प्रभावित न हों.

यादव ने यह भी बताया कि यह आंदोलन अभी लंबा चलेगा. उन्‍होंने कहा कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए देश भर के समाचार-पत्रों और संवाद समितियों के लाखों कर्मचारी 18 मई को पूरे देश में एक दिन की हडताल करेंगे. अगर जरूरत पड़ी से इस आंदोलन का और अधिक विस्‍तार किया जाएगा. पीटीआई के गेट पर धरनारत लोगों में संजय कुमार सिन्‍हा, राजवीर सिंह, नंद किशोर त्रिखा, संतोष गंगवार, मदन तलावार, अरविंद सिंह, एसएन सिन्‍हा आदि शामिल रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...