कानपुर के रहने वाले शैलेश शर्मा ने न्यूज24 के रिपोर्टर विकास बाजपेयी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कई लोगों को शिकायती पत्र भेजा है. चैनल के हेड, यूपी के ब्यूरोचीफ एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को भेजे गए पत्र में शैलेश ने आरोप लगाया है कि विकास पत्रकारिता की आड़ में जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि विकास पुलिस की सहायता से उन्हें फर्जी मामलों में फंसाने का कोशिश भी कर रहे हैं. नीचे उनके द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र.










