Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आजतक को 12वीं बार बेस्‍ट न्‍यूज चैनल का आईटीए अवार्ड

इंडियन टेलीविजन अकादमी (आईटीए) ने एक बार फिर आजतक को न्यूज चैनलों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया है। आजतक को लगातार 12वीं बार आईटीए के बेस्ट न्यूज चैनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। समाचार देखने वाले लोगों के बीच अपनी बेमिसाल पकड़ और गंभीर खबरों को पेश करने का खास तेवर आजतक ने एक बार बरकरार रखा है। आजतक की तरफ से चैनल के मैनेजिंग एडिटर सुप्रिय प्रसाद ने बेस्ट न्यूज चैनल का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।

इंडियन टेलीविजन अकादमी (आईटीए) ने एक बार फिर आजतक को न्यूज चैनलों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया है। आजतक को लगातार 12वीं बार आईटीए के बेस्ट न्यूज चैनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। समाचार देखने वाले लोगों के बीच अपनी बेमिसाल पकड़ और गंभीर खबरों को पेश करने का खास तेवर आजतक ने एक बार बरकरार रखा है। आजतक की तरफ से चैनल के मैनेजिंग एडिटर सुप्रिय प्रसाद ने बेस्ट न्यूज चैनल का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।

 
सिर्फ अवार्ड ही नहीं टैम (TAM) और आईआरएस (IRS) के आंकड़े भी आजतक को नंबर-1 साबित करते हैं। टैम के ताजा आंकड़ों के बाद साफ हो गया है कि आजतक लगातार 52 हफ्तों (All India, TG-CS 15+) से खबरों की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बना हुआ है। इतना ही नहीं, आजतक को इस साल देश का सबसे भरोसेमंद टीवी ब्रांड (Source: Brand Trust Report) भी घोषित किया गया है।
 
 
इस मौके पर इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन श्री अरुण पुरी ने कहा- 'आजतक पत्रकारीय उत्कृष्टता के मानक को लगातार ऊंचाई पर ले जा रहा है… आज तक को एक बार मिला ये सम्मान इसके दर्शकों की प्राथमिकता और भरोसे का सबूत है। आजतक निडर पत्रकारिता और सिद्धान्तों से समझौता न करने वाली न्यूज कवरेज को बढ़ावा देता है। आजतक लगातार 12 वर्षों से अपने वायदे पर कायम है और इस अवार्ड ने सर्वश्रेष्ठ बने रहने के इरादे को और मजबूती दी है।'
 
इंडिया टुडे ग्रुप के ग्रुप सीईओ श्री आशीष बग्गा ने इस मौके पर कहा- 'हमें इस बात पर गर्व है कि आजतक को करोड़ो दर्शकों का भरोसा हासिल है। हम लगातार सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। नई तकनीक से लैस हमारा नायाब स्टूडियो चैनल की प्रस्तुति को बेहतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएगा।'
 
प्रोग्रामिंग में नए-नए प्रयोगों के जरिये आजतक पूरी न्यूज इंडस्ट्री के लिए नए मानक तय करता रहा है। महंगाई, कोल-गेट, लंदन ओलंपिक, टीम अन्ना और बाबा रामदेव की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम, राष्ट्रपति चुनाव, पूर्वोत्तर भारत के दंगे, टी-20 वर्ल्ड कप, सचिन का सौवां शतक, आईपीएल, अमेरिका गुरुद्वारे में गोलीबारी, गीतिका शर्मा केस, उत्तर भारत में बाढ़, एफडीआई, पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी, यूपी चुनाव और दूसरे अहम मुद्दों की शानदार कवरेज की बदौलत आजतक इस साल भी अच्छी बढ़त के साथ शीर्ष पर कायम है।
 
आजतक टीम की ओर से अवार्ड लेते हुए चैनल के मैनेजिंग एडिटर सुप्रिय प्रसाद ने कहा – 'ये सम्मान अरुण पुरी (चेयरमैन और एडिटर इन चीफ, इंडिया टुडे ग्रुप) के नेतृत्व में आजतक की टीम की कड़ी मेहनत और जोश का नतीजा है। लगातार 12वीं बार आजतक का ये अवार्ड जीतना इसे और खास बनाता है। मैं आजतक की पूरी टीम और उन दर्शकों, जिन्होंने हमेशा हमारे न्यूज चैनल पर भरोसा जताया है, का धन्यवाद करता हूं।'
 
टीवी टुडे नेटवर्क के अंग्रेजी न्यूज चैनल हेडलाइंस टुडे को 'इंडियाज एबन्डंड चाइल्ड' के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवार्ड मिला। मणिपुर के बच्चों की दुर्दशा पर स्पेशल कॉरेसपॉन्डेन्ट प्रीति चौधरी ने ये डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। (प्रेस रिलीज)
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...