Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सुभाष चंद्रा एवं पुनीत गोयनका की गिरफ्तारी पर 14 दिसम्‍बर तक रोक

नई दिल्‍ली। जी समूह के चेयरमैन एवं उनके पुत्र पुनीत गोयनका को कम से कम आठ दिसम्‍बर को होने वाले पूछताछ के बाद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकेगी. साकेत की एक सत्र अदालत ने जी ग्रुप के प्रमुख सुभाष चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ़्तारी पर 14 दिसंबर तक की रोक लगा दी है. कोर्ट ने यह आदेश सुभाष चंद्रा द्वारा दिए गए अग्रिम जमानत आवेदन पर दी है. सुभाष चंद्रा ने याचिका में इस बात की आशंका व्‍यक्‍त की थी कि पुलिस इस मामले में जांच के दौरान उन्‍हें गिरफ्तार कर सकती है.

एडिशनल सेशन जज राजरानी मिश्रा ने सुभाष चंद्रा एवं पुनीत गोयनका की गिरफ़्तारी पर 14 दिसंबर तक रोक लगाई. हालांकि दिल्‍ली पुलिस ने अदालत को इस बात को आश्‍वस्‍त नहीं किया कि वो इन दोनों को जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं करेगी. जी ग्रुप के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि चंद्रा और गोयनका को कोर्ट ने राहत दी है. इस केस में ग्रुप के दोनों संपादकों को गलत तरीके से हिरासत में रखा गया है. दिल्ली पुलिस सुभाष चंद्रा और दोनों संपादकों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है. लिहाजा पूछताछ से पहले दोनों लोगों ने एहतियातन अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...