Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

यूपी में लांच होगा नेटवर्क10, मुकुल त्रिपाठी एवं ज्ञान स्‍वामी समेत कई जुड़े

देहरादून से संचालित होने वाला न्‍यूज चैनल नेटवर्क10 जल्‍द ही यूपी में भी अपना पांव पसारने जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले नेटवर्क10 को यूपी में लांच करने की तैयारी है. गोमती नगर में चैनल का ऑफिस बनकर तैयार है. चैनल का स्‍टेट हेड मुकुल त्रिपाठी को बनाया गया है. मुकुल इसके पहले अमर उजाला और लोकमत में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं.

देहरादून से संचालित होने वाला न्‍यूज चैनल नेटवर्क10 जल्‍द ही यूपी में भी अपना पांव पसारने जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले नेटवर्क10 को यूपी में लांच करने की तैयारी है. गोमती नगर में चैनल का ऑफिस बनकर तैयार है. चैनल का स्‍टेट हेड मुकुल त्रिपाठी को बनाया गया है. मुकुल इसके पहले अमर उजाला और लोकमत में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं.

वरिष्‍ठ फोटो जर्नलिस्‍ट ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी उर्फ ज्ञान स्‍वामी ने नेटवर्क10 से जुड़ गए हैं. उन्‍हें चैनल में सीनियर कैमरामैन बनाया गया है. ज्ञान को पत्रकारिता और फोटोग्राफी दोनों में महारथ हासिल है. दैनिक आज से फोटोग्राफर के रूप में करियर शुरू करने वाले ज्ञान बाद में इसी अखबार में संवाददाता भी बन गए. वे इसके बाद दैनिक जागरण, अमर उजाला, इंडिया न्‍यूज, आजसमाज, लोकमत समेत कई अखबारों और चैनलों में कार्यरत रह चुके हैं. ज्ञान उत्‍तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्‍ट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष भी हैं.

इनके अलावा जयद बाजपेयी एवं आनंद शर्मा भी नेटवर्क10 से जुड़ गए हैं. जयद को रिपोर्टर नियुक्‍त किया गया है. वे कई संस्‍थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. आनंद शर्मा ने मार्केटिंग विभाग में ज्‍वाइन किया है. वे इसके पहले लंबे समय तक आज अखबार से जुड़े थे. आनंद दैनिक जागरण को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जल्‍द ही यूपी के जिलों में भी नेटवर्क10 के रिपोर्टर नियुक्‍त किए जाएंगे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...