Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पुलिसिया आतंक के खिलाफ पत्रकार एवं आमजन लामबंद, 27 दिसम्‍बर को बंद रहेगा रायबरेली

रायबरेली : रायबरेली में जनता के खिलाफ पुलिस लामबंद हो गयी है। पुलिस की लाठियों की करतूतों के खिलाफ रायबरेली में गुरुवार को हड़ताल रहेगी। पेट्रोल पंपों, दवाखानों और अस्‍पतालों में तो सांकेतिक बंदी का ऐलान हुआ है, जबकि खुदरा बाजारों में शटर-दरवाजे बंद रहेंगे। बंदी में आटो मोबाइल्‍स विक्रताओं और आटो-चालकों ने अपने चक्‍के जाम रखने का ऐलान किया है। अदालतों में तो पहले से ही हड़ताल चल रही है। जिले में अब तक करीब 55 संगठनों ने पूर्ण हड़ताल की घोषणा कर दी है। लेकिन तदर्थवाद पर खड़ा जिला प्रशासन और पुलिस अब तक लगातार अपने अडि़यल रवैये पर है। पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कह दिया है कि यह आंदोलन स्‍थानीय चंद साजिशों का नतीजा है और ऐसी हालत में उसके सामने झुकने का कोई औचित्‍य नहीं।

19 दिसम्‍बर को दिनभर चले एक शर्मनाक घटनाक्रमों के बाद से रायबरेली में भूचाल खड़ा हो चुका है। फिरोज गांधी डिग्री कालेज चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन चल रहा है। पहली बार तख्‍ता-पलट करते हुए जिले में विधायक बने समाजवादी पार्टी के सभी चारों विधायकों ने भी आंदोलन का समर्थन कर दिया है। और अब 27 तारीख को पूर्ण हड़ताल का ऐलान हो गया है। लेकिन प्रशासनिक विकलांगता की हालत यह है कि जिलाधिकारी 3 महीने से छुट्टी पर हैं। प्रभारी जिलाधिकारी के रूप में काम संभाल रहे सीडीओ पूरे मामले से अपना पल्‍ला झाड़ चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने खुले तौर पर कह दिया है कि यह पूरा मामला साजिश है और उसके सामने घुटना नहीं टेकेंगे।

लेखक कुमार सौवीर यूपी के जाने माने और वरिष्ठ पत्रकार हैं. उनसे संपर्क [email protected] या [email protected] या 09415302520 के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...