ग्वालियर। ग्वालियर में हुये सड़क हादसे में जालौन के पी7 न्यूज के संवाददाता अनुज कौशिक घायल हो गये। यह हादसा उस बक्त हुआ जब वह अपनी सिस्टर के घर जा रहे थे। बता दें कि अनुज कौशिक बुधवार को ग्वालियर के दीनदयाल नगर अपनी सिस्टर के घर दोपहर के वक्त बाइक से जा रहे थे, जब वह ग्वालियर भिण्ड रोड पर पहुंचे तभी एक आटो ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गये। इस हादसे को देख आटो चालक मौके से भाग गया। अनुज के हाथ और पैर मे चोट आयी है।






