Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

महिला पत्रकार से बदसलूकी करने वाले तरुण तेजपाल छह महीने के लिए हटे

नई दिल्ली: तहलका पत्रिका के संपादक तरुण तेजपाल ने एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की बात स्वीकार करते हुए बुधवार को अपने पद से छह महीने के लिए हटने की पेशकश की। तहलका की प्रबंध संपादक शोमा चौधरी को लिखे पत्र में तेजपाल ने कहा, ‘पिछले कुछ दिन बहुत परीक्षा वाले रहे और मैं पूरी तरह इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। एक गलत तरह से लिए फैसले, परिस्थिति को खराब तरह से लेने के चलते एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जो उन सभी चीजों के खिलाफ है जिनमें हम विश्वास करते हैं और जिनके लिए संघर्ष करते हैं।’

नई दिल्ली: तहलका पत्रिका के संपादक तरुण तेजपाल ने एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की बात स्वीकार करते हुए बुधवार को अपने पद से छह महीने के लिए हटने की पेशकश की। तहलका की प्रबंध संपादक शोमा चौधरी को लिखे पत्र में तेजपाल ने कहा, ‘पिछले कुछ दिन बहुत परीक्षा वाले रहे और मैं पूरी तरह इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। एक गलत तरह से लिए फैसले, परिस्थिति को खराब तरह से लेने के चलते एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जो उन सभी चीजों के खिलाफ है जिनमें हम विश्वास करते हैं और जिनके लिए संघर्ष करते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने संबंधित पत्रकार से अपने दुर्व्‍यवहार के लिए पहले ही बिना शर्त माफी मांग ली है, लेकिन मैं महसूस कर रहा हूं कि और प्रायश्चित की जरूरत है।’ तहलका के संस्थापक सदस्य तेजपाल ने अपने पत्र में लिखा है, ‘क्योंकि इसमें तहलका का नाम जुड़ा है और एक उत्कृष्ट परंपरा की बात है, इसलिए मैं महसूस करता हूं कि केवल शब्दों से प्रायश्चित नहीं होगा। मुझे ऐसा प्रायश्चित करना चाहिए जो मुझे सबक दे। इसलिए मैं तहलका के संपादक पद से और तहलका के दफ्तर से अगले छह महीने के लिए खुद को दूर करने की पेशकश कर रहा हूं।’

बाद में शोमा चौधरी ने तहलका के अन्य कर्मियों को एक मेल भेजकर घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘यह आपमें से कई लोगों के लिए अजीब हैरानी की बात हो सकती है। एक अप्रिय घटना घटी और तरण ने इस मामले में शामिल अपनी सहयोगी से बिना शर्त माफी मांगी है। वह अगले छह महीने के लिए तहलका के संपादक पद से अलग रहेंगे।’ तेजपाल के मेल की सूचना कर्मचारियों को दे दी गई है। एनडीटीवी से बात करते हुए चौधरी ने कहा कि यह संस्थान का भीतरी मामला है। चौधरी नेकहा कि महिला पत्रकार इस जवाब और माफीनामे से संतुष्ट है।

पीड़ित महिला पत्रकार के करीबी ने एनडीटीवी को बताया कि मात्र यौन शोषण, घोर यौन शोषण का मामला है। और यह एक बार नहीं हुआ, दो बार हुआ है। पीड़ित पत्रकार पूरी तरह से हिल चुकी है और घबराई हुई है। इनका कहना है कि पीड़ित पत्रकार इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग कर रही है। एनडीटीवी से पत्रकार के करीबी ने कहा कि जवाब में 'संतुष्ट' शब्द का प्रयोग गलत है।  (एनडीटीवी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...