Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

तरुण तेजपाल पर लगी दो अतिरिक्‍त धाराएं

पणजी : गोवा अपराध शाखा ने महिला सहकर्मी के यौन शोषण के आरोपी तहलका के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल की मुश्किलें बढ़ाते हुए उनके खिलाफ अतिरिक्त आरोप लगाए हैं। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तेजपाल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में अब आईपीसी की धारा 341 और 342 जोड़ी गई हैं। ये धारायें किसी को गलत ढंग से बंधक बनाने से जुड़ी है। तेजपाल से पूछताछ कर रहे अधिकारियों ने कहा कि पीडि़ता, गवाहों के बयानों के बाद और होटल के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद तेजपाल के खिलाफ अतिक्ति धाराएं लगाई गई हैं।

दर्ज हैं ये मामले : तेजपाल इस समय पुलिस की हिरासत में हैं। उनपर पहले से ही 354-ए (यौन शोषण, शारीरिक संपर्क, अवांछित व्यवहार एवं स्पष्ट यौन प्रस्ताव या किसी तरह का अवांछित शारीरिक, मौखिक या गैर मौखिक प्रवृति का यौन आचरण), 376 (बलात्कार) और 376 (2) (किसी व्यक्ति द्वारा अपने आधिकारिक पद का फायदा उठाते हुए अपने संरक्षण में रह रही महिला के साथ बलात्कार) के तहत मामले दर्ज हैं।

मामले को लेकर कल तेजपाल की पुलिस हिरासत चार दिन और बढ़ाकर 10 दिसंबर तक कर दी गई। तेजपाल पर नवंबर की शुरुआत में गोवा के एक होटल में अपनी कनिष्ठ महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने का आरोप है। गोवा पुलिस ने गत 30 नवंबर को उन्हें गिरफ्तार किया था। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...