Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

महिलाकर्मी का यौन शोषण करने के आरोप में कैप्‍टन टीवी के संपादक अरेस्‍ट

चेन्‍नई : दोयम जिंदगी जीने वाले मीडियाकर्मियों की परत दर परत खुलने लगी है। तरुण तेजपाल के बाद मीडिया से जुड़ी एक और बड़ी हस्ती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। कैप्टन टीवी के संपादक को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। संपादक पर यह आरोप उनके ही टीवी चैनल की पूर्व महिला सहकर्मी ने लगाया है। यह महिला चैनल में सब एडिटर के पद पर कार्य कर चुकी है।

चेन्‍नई : दोयम जिंदगी जीने वाले मीडियाकर्मियों की परत दर परत खुलने लगी है। तरुण तेजपाल के बाद मीडिया से जुड़ी एक और बड़ी हस्ती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। कैप्टन टीवी के संपादक को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। संपादक पर यह आरोप उनके ही टीवी चैनल की पूर्व महिला सहकर्मी ने लगाया है। यह महिला चैनल में सब एडिटर के पद पर कार्य कर चुकी है।

चेन्‍नई पुलिस ने पूर्व महिला सहकर्मी की शिकायत पर रविवार को कैप्‍टन टीवी चैनल के संपादक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला को कुछ दिन पहले ही चैनल से निकाल दिया गया है। माना जा रहा है कि महिलाकर्मी पर दबाव बनाने के लिए चैनल से बाहर किया गया था।

इस मामले में टीवी चैनल कैप्टन मीडिया की तरफ से पेश की गई सफाई में कहा गया है कि संपादक पर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। पुलिस संपादक पर बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। चैनल के अधिकारियों का कहना है कि संपादक ने कुछ समय पहले एक रिपोर्टर पर हुए हमले में हमलावरों के खिलाफ ऐक्शन न लेने के लिए पुलिस के रवैये का विरोध किया था। पुलिस अब उनसे इस तरह से बदला ले रही है।कैप्टन टीवी आधिकारिक रूप से विजयकांत के नेतृत्व वाली डीएमडीके पार्टी का चैनल है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...