Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इराक में टीवी चैनल के हेडक्‍वार्टर पर हमला, दो पत्रकारों की मौत

बगदाद। इराक के उत्‍तरी बगदाद में स्थित एक स्थानीय टीवी चैनल के हेडक्वार्टर पर चार आत्मघाती हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलें में दो पत्रकारों की मौत की पुष्टि हुई है। सुरक्षा बल टीवी चैनल की इमारत खाली कर रहे हैं। हमले से कुछ पत्रकार बचकर बाहर निकल गए जबकि अन्य अभी भी इमारत में ही फंसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने सलाहेद्दीन टीवी की इमारत को अपना निशाना बनाया है।

बगदाद। इराक के उत्‍तरी बगदाद में स्थित एक स्थानीय टीवी चैनल के हेडक्वार्टर पर चार आत्मघाती हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलें में दो पत्रकारों की मौत की पुष्टि हुई है। सुरक्षा बल टीवी चैनल की इमारत खाली कर रहे हैं। हमले से कुछ पत्रकार बचकर बाहर निकल गए जबकि अन्य अभी भी इमारत में ही फंसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने सलाहेद्दीन टीवी की इमारत को अपना निशाना बनाया है।

चैनल का एक पत्रकार जो कि बचकर बाहर निकलने में कामयाब रहा का कहना है कि मैं तो बचने में कामयाब रह जबकि अन्य लोग अभी भी फंसे हुए हैं। इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर अभी भी आग लगी हुई है। चैनल में काम करने वाले मेरे साथी अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मैं उनको बार-बार कॉल कर रहा हूं कि लेकिन उनकी तरफ से किसी भी तरह का जवाब नहीं मिल रहा है।

निशाना बनाई गई इमारत में दूसरे टीवी चैनल इराकिया स्टेट टीवी का भी ऑफिस था। उससे भी कुछ पत्रकार बचकर बाहर निकलने में कामयाब रहा बाकी ऑफिस में अंदर ही फंसे हुए हैं। ईराक की हमेशा ही मीडिया की आजादी को लेकर आलोचना होती रही है। यहां पत्रकारों की हत्या के मामलों में इजाफा हुआ है। पिछले तीन महीनों के आंकड़ें देखें तो इस दौरान नौ पत्रकारों की हत्या की गई और इस साल करीब 6500 लोगों की हत्या की गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...