Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

कोलकाता में फोटो पत्रकारों से मारपीट, दो पत्रकार घायल

: कई को लगीं चोटें : कोलकाता : राज्य सचिवालय नवान्न भवन में गुरुवार को दोपहर पुलिस ने फोटो पत्रकारों के साथ मारपीट की. इसमें एक पत्रकार का सिर फट गया तथा दूसरा पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया. नवान्न भवन में गुरुवार को प्रशासनिक कैलेंडर के लांचिंग कार्यक्रम के बाद वहां फोटो सेशन होना था. वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने कुछ छाया पत्रकारों को अंदर जाने की अनुमति दे दी, लेकिन कुछ पत्रकारों को वहां प्रवेश नहीं करने दिया गया.

: कई को लगीं चोटें : कोलकाता : राज्य सचिवालय नवान्न भवन में गुरुवार को दोपहर पुलिस ने फोटो पत्रकारों के साथ मारपीट की. इसमें एक पत्रकार का सिर फट गया तथा दूसरा पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया. नवान्न भवन में गुरुवार को प्रशासनिक कैलेंडर के लांचिंग कार्यक्रम के बाद वहां फोटो सेशन होना था. वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने कुछ छाया पत्रकारों को अंदर जाने की अनुमति दे दी, लेकिन कुछ पत्रकारों को वहां प्रवेश नहीं करने दिया गया.

इसके बाद ही अन्य फोटोग्राफरों ने विरोध शुरू कर दिया. इसे लेकर वहां तैनात हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त तन्मय राय व पत्रकारों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी. कई पत्रकारों पर हमला भी किया गया, जिससे एक पत्रकार का सिर फट गया. घटना के समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व राज्यपाल एमके नारायणन भी वहां उपस्थित थे. पत्रकारों ने इस घटना की जानकारी राज्यपाल को दी. राज्यपाल ने मुख्य सचिव संजय मित्र व कोलकाता पुलिस आयुक्त सुरजीत कर पुरकायस्थ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया.

फोटो पत्रकारों पर हमले की सूचना के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जानकारी लेने के लिए हावड़ा पुलिस आयुक्त अजय रानाडे को तलब किया और उनसे पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी. मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. कोलकाता प्रेस क्लब के सचिव अनिंद्य सेनगुप्ता ने पत्रकारों पर पुलिस के हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि पत्रकार अपना काम करने के लिए रोजाना ही नवान्न पहुंचते हैं. उन्हें उनके काम से रोकने का अधिकार सरकार को नहीं है. उन्हें मारना या धमकाना बिल्कुल गलत है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...