Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कैनविज टाइम्‍स, बरेली के आरई बने ब्रजेंद्र निर्मल, संजीव एवं केके को नई जिम्‍मेदारी

करीब 24 वर्ष से प्रिंट मीडिया में सक्रिय ब्रजेंद्र निर्मल के बारे में खबर है कि उनको कैनविज टाइम्स बरेली का स्थानीय संपादक बनाया गया है। उनका नाम समाचार-पत्र की प्रिंट लाइन में प्रकाशित होने लगा है। कैनविज टाइम्स अब तक अपने लखनऊ संस्करण से ही तैयार पहला पेज से लेकर सभी जनरल पेज (संपादकीय, राष्ट्रीय, व्यापार, खेल व फलक आदि) प्रकाशित करता था। अब ये सभी पेज बरेली से बनाकर लखनऊ भेजे जा रहे हैं यानी जो जिम्मेदारी कैनविज टाइम्स के पूर्व संपादक प्रभात रंजन दीन निभा रहे थे, वह काम बरेली से करवाया जा रहा है। निर्मल इसके पहले अमर उजाला और हिंदुस्‍तान में लंबे समय तक वरिष्‍ठ पदों पर रहे हैं।

बरेली से जुड़े हमारे सूत्रों का कहना है कि यह जिम्‍मेदारी ब्रजेंद्र निर्मल को सौंपी गई है। उन्होंने ही अखबार का नया ले-आउट तैयार किया है। बरेली में अभी करीब 20 दिन से इस अखबार का प्रकाशन शुरू हुआ है, लेकिन शुरुआती दौर में ही इस अखबार ने पहले से स्थापित अखबारों को चुनौती देनी शुरू कर दी है। यदि इसी तरह से अखबार के तेवर बने रहे तो यह आने वाले समय में यह कई अखबारों को मात दे सकता है। खबर यह भी है कि इस अखबार के संचालक अब बरेली को कैनविज टाइम्स का हेड आफिस बनाकर प्रदेश के दूसरे शहरों में भी विस्तार करने की योजना बना रहा है।

बरेली से दूसरी खबर यह आ रही है कि दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिन्दुस्तान में करीब 15 साल सेवाएं दे चुके संजीव गंभीर को कैनविज टाइम्स बरेली में ही मुशाहिद रफत की जगह सिटी डेस्क का इंचार्ज बना दिया गया है। वहीं दैनिक जागरण बरेली से आए केके सक्सेना को रिपोर्टिंग टीम का हेड बनाया गया है। माना जा रहा है कि दोनों के आने से कैनविज टाइम्‍स की टीम मजबूत हुई है। संभावना है कि कई और जाने पहचाने चेहरे कैनविज टाइम्‍स से जुड़ सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...