Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नोएडा में महिला पत्रकार पायल शर्मा से हुई लूट, बदमाश गिरफ्त से बाहर

नोएडा में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक महिला पत्रकार का हजारों रुपए और पर्स लूट लिया. लुटेरों ने सेक्टर-25 में इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब महिला पत्रकार रिक्‍शा पर सवार होकर अपने घर जा रही थी. कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. अब तक कोई आरोपी अरेस्‍ट नहीं हुआ है. 

नोएडा में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक महिला पत्रकार का हजारों रुपए और पर्स लूट लिया. लुटेरों ने सेक्टर-25 में इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब महिला पत्रकार रिक्‍शा पर सवार होकर अपने घर जा रही थी. कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. अब तक कोई आरोपी अरेस्‍ट नहीं हुआ है. 

जानकारी के अनुसार सेक्टर-56 स्थित डी ब्लॉक की रहने वाली पायल शर्मा एक मीडिया हाउस में कार्यरत हैं. शनिवार रात वह अपनी दोस्त श्वेता सिंह के साथ सेक्टर-18 मार्केट में किसी काम से गई थीं. काम खतम करने के बाद वह लगभग साढ़े नौ बजे रिक्शे से सेक्‍टर 56 स्थिति अपने घर लौट रही थी. सेक्टर-25 में स्थि‍त बाल भारती स्कूल के सामने जैसे ही पहुंची कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया. पायल जब तक मदद के लिए पुकारती या कुछ समझ पाती बदमाश फरार हो गए.  

इस घटना के बाद पायल ने तत्‍काल पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर कॉल किया, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. पुलिस को दी गई शिकायत में पायन ने बताया है कि उनके पर्स में आठ हजार रुपये, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व मोबाइल सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे. पायल का कहना है कि मार्केट से ही बदमाश उनका पीछा कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि आसपास में लगे सीसीटीवी की फुटेज मंगाई जा रही है, जल्‍द ही बदमाशों को अरेस्‍ट कर लिया जाएगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...