Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अमर उजाला के पत्रकार को पीटने वाला दारोगा लाइन हाजिर

: आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज : सोनभद्र : सपा नेताओं की दलाल बन चुकी पुलिस अपने काले कारनामों के छपने से पत्रकारों पर नाराज होती रहती है. सोनभद्र में अमर उजाला के पत्रकार जुल्‍फेकार हैदर खान पर हुआ हमला भी इसी तरह की घटनाओं की अगली कड़ी है. जुल्‍फेकार पर हमला करने वाले चुर्क चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही आरोपी दारोगा समेत तीनों कांस्‍टेबलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि एसपी ने इस मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखने की बात भी कही है.

अस्‍पताल में भर्ती पत्रकार के पुलिसिया उत्‍पीड़न की घटना की जानकारी मिलने पर तमाम पत्रकार उन्‍हें देखने पहुंचे. पत्रकारों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. पत्रकारों ने कहा है कि अगर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कठोर दंडात्‍मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे चुप नहीं बैठेंगे. घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्‍ला भी जुल्‍फेकार से मिलें तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्‍होंने चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की जानकारी भी दी.

जुल्‍फेकार अमर उजाला के पत्रकार हैं, लेकिन अखबार ने पत्रकार पर हमले की खबर तो प्रकाशित की है, लेकिन उसमें कहीं लिखा नहीं है कि वे अमर उजाला के पत्रकार हैं. पत्रकारों के साथ हादसा होने के बाद इस तरह की शर्मनाक घटना आम है. स्‍थानीय स्‍तर पर काम करने वाले पत्रकारों से काम तो पूरा लिया जाता है, लेकिन परेशानी के दौरान उन्‍हें अपना बताने में प्रबंधन को हिचक होती है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...