Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

गूगल ने बदला जी मेल का रंग रूप, जल्‍द होगा पेश

गूगल ने अपने मुफ्त ई-मेल सेवा को नया रूप दिया है। इसमें नए थीम के साथ चीजों को सलीके से पेश किया गया है जो इसे आकषर्क बनाता है। अगले कुछ दिन तक ई- मेल उपयोग करने वाले अपने इनबाक्स के दाहिने तरफ स्थित लिंक के जरिए नए जीमेल पर जा सकते हैं।

गूगल ने अपने मुफ्त ई-मेल सेवा को नया रूप दिया है। इसमें नए थीम के साथ चीजों को सलीके से पेश किया गया है जो इसे आकषर्क बनाता है। अगले कुछ दिन तक ई- मेल उपयोग करने वाले अपने इनबाक्स के दाहिने तरफ स्थित लिंक के जरिए नए जीमेल पर जा सकते हैं।

गूगल को नया रूप देने वाले जैसन कार्नवेल ने ब्लाग पर लिखा है, ‘हम जीमेल के नए रूप को आपके साथ साझा कर उत्साहित हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम जल्दी ही सब के लिए इसे पेश करेंगे।’ जीमेल के इस नए संस्करण में चैट, मेलबाक्स खोजने को आसान बनाया गया है।

मुफ्त वेबसाइट का आफर : गूगल इंडिया पांच लाख लघु एवं मझोले उद्यमों के लिए मुफ्त वेबसाइट सेवा की पेशकश कर रही है। इंटरनेट कंपनी गूगल की भारतीय इकाई गूगल इंडिया ने अपने आधिकारिक ब्लाग पर कहा है कि लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए वेबसाइट, इंटरनेट डोमेन तथा ‘वेब होस्टिंग सर्विसेज’ सेवा देने के लिए उसने ‘इंडिया गेट योर बिजनेस आनलाइन’ कार्यक्र म शुरू किया है।

गूगल इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन आनंदन ने कहा, ‘इस पहल का मकसद उस स्थिति को खत्म करना है जिसके कारण छोटे उद्यम आनलाइन सेवा नहीं दे पाते।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य इस कार्यक्र म के जरिए भारत में 5,00,000 छोटे एवं मझोले उद्यमियों को अगले तीन साल में आनलाइन होने में मदद करना है।’ साभार : एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...