पत्रिका, भोपाल से खबर है कि एजीएम सर्कुलेशन वीपीएस भदौरिया ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से पत्रिका से जुड़े हुए थे. मध्य प्रदेश में पत्रिका को प्रसार के स्तर पर सफलता दिलाने में भदौरिया का काफी योगदान रहा है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन के लगातार कुछ खास लोगों की ही सुनने से वीपीएस नाराज चल रहे थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वीपीएस पत्रिका के पहले भी कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. खबर है कि प्रबंधन की एक खास प्रदेश के लोगों को ही तवज्जो देने के चलते संपादकीय से भी कुछ लोग इस्तीफा दे सकते हैं.
दैनिक जागरण, दिल्ली के रिपोर्टर अरशद फरीदी का तबादला डेस्क के लिए कर दिया गया है. अब वे डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. इस संदर्भ में अरशद फरीदी से बात करने की कोशिश की गई परन्तु उनसे संपर्क नहीं हो पाया. अरशद काफी समय से जागरण से जुड़े हुए हैं.





