Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सावधान! अब अवैध चैनल दिखाने पर जुर्माने के साथ सजा भी

नई दिल्ली : गैर-कानूनी चैनलों को केबल, आईपीटीवी और मोबाइल टीवी पर दिखाने वाले केबल या मोबाइल ऑपरेटरों को जल्द ही भारी जुर्माने के साथ जेल तक जाने के लिए तैयार रहना होगा। सरकार के तमाम आदेशों के बाद कुछ केबल ऑपरेटरों के साथ ही मोबाइल ऑपरेटरों की ओर से इस दिशा में बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए सरकार जुर्माने के साथ ही जेल के प्रावधान पर भी विचार कर रही है। हालांकि पहले एक से दो बार चेतावनी स्वरूप आर्थिक दंड की राशि में भारी इजाफे पर भी विचार किया जा रहा है।

असल में जेल की सजा के प्रावधान पर इसलिए विचार किया जा रहा है क्योंकि पिछले दिनों आईबी ने करीब 25 ऐसे मामलों की जानकारी दी थी, जिसमें केबल पर न केवल प्रतिबंधित चैनलों को दिखाया जा रहा था बल्कि उनकी विषयवस्तु भी आईबी के लिहाज से देश की सुरक्षा के लिए संवेदनशील थे। इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। एक अधिकारी ने कहा कि इसके लिए केबल टीवी एक्ट में संशोधन करने पर विचार किया जा रहा है। एक बार की गलती पर भारी आर्थिक दंड और उसके बाद की गलती पर उससे भी अधिक आर्थिक दंड और जेल की सजा पर विचार किया जा रहा है।
 
इस अधिकारी ने कहा कि जब इस मामले पर केबल ऑपरेटरों से बात की गई थी तो उनका कहना था कि सिर्फ उनको ही दायरे में न रखा जाए। मोबाइल ऑपरेटर भी आईपी टीवी और मोबाइल टीवी के माध्यम से ऐसा प्रसारण कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें भी दायरे में रखने पर विचार किया जा रहा है। (भास्‍कर)
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...