Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हरिनारायण सिंह रांची से लांच करेंगे अपना अखबार खबर मंत्र

झारखंड के वरिष्‍ठ पत्रकार तथा हिंदुस्‍तान तथा प्रभात खबर समेत कई अखबारों तथा चैनलों के संपादक रहे हरिनारायण सिंह अब कुछ सहयोगियों के साथ खुद का अखबार लांच करने की तैयारी में हैं. न्‍यूज11 से इस्‍तीफा देने के बाद सन्‍मार्ग पहुंचे थे, परन्‍तु वहां भी उनके मन मिजाज से काम नहीं होने के चलते उन्‍होंने विदा ले ली. अब अपने अखबार के लांचिंग की तैयारियों में जुटे हुए हैं. रांची से जल्‍द ही हिंदी दैनिक खबर मंत्र का प्रकाशन करने जा रहे हैं.  

रांची में कई अखबारों को जमा चुके हरिनारायण सिंह के लिए इस नए वेंचर को जमाना एक चुनौती होगा, लेकिन उनकी पत्रकारीय शैली को देखते हुए माना जा रहा है कि वे इस अखबार को भी पहचान दिलाने में कामयाब होंगे. इस नए नवेले अखबार के लांचिंग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कार्यालय के लिए भवन बड़ी तेजी से तैयार हो रहा है. हालांकि खबर आ रही है कि इस अखबार में कई लोग पैसा इनवेस्‍ट कर रहे हैं. 
 
हरिनारायण सिंह के कद और तेवर को को समझने वाले दूसरे अखबारों का प्रबंधन परेशान है. रांची के तमाम बड़े अखबारों के कई पत्रकार उनके सीधे संपर्क में हैं. इसे देखते हुए हिंदुस्‍तान, जागरण, प्रभात खबर, सन्‍मार्ग आदि का प्रबंधन खासा चौकन्‍ना है. अपने पत्रकारों पर नजर भी रख रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि अगले साल जनवरी तक इस अखबार की लांचिंग कर दी जाएगी. हालांकि अभी कोई तिथि तय नहीं की गई परन्‍तु तैयारियों को देखते हुए इसके जनवरी में लांच होने की बात कही जा रही है. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...