Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

गलत सूचना एवं तथ्‍य प्रकाशित कर रहे हैं चंदौली के अखबार

चंदौली जिले की पत्रकारिता में लग रहा है कि भांग घुला हुआ है. ऐसा लग रहा है कि पत्रकार इसी के नशे में काम कर रहे हैं. आए दिन सूचनात्‍मक तौर पर गलत खबरों के प्रकाशन से आम लोग परेशान हैं. पहला मामला है हिंदुस्‍तान का. दो-तीन दिन पूर्व एक युवक की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उक्‍त युवक एक अस्‍पताल में काम करता था तथा रेलवे क्‍वार्टर में रहता था. हिंदुस्‍तान ने खबर में तथ्यों का पता किए बिना मृतक को रेलकर्मी बता दिया. 

जबकि उसके परिवार का कोई सदस्‍य रेलवे में कार्यरत नहीं है. इस खबर के बाद से रेलवे में काम करने वाले लोग काफी परेशान हुए. उक्‍त युवक के बारे में पता करने के लिए एक दूसरे से पूछते रहे कि किसी विभाग का था, किस पद पर था आदि. बाद में सच्‍चाई पता चलने पर लोग अखबार को कोसते नजर आए. 
 
इसी तरह राष्‍ट्रीय सहारा में भी सूचनात्‍मक रूप से गलत खबर का प्रकाशन हो गया. खैर, चंदौली से खबर सही भेजी गई थी, पर बनारस जाकर चेंज हो गया. चंदौली के सांसद हैं राम किशुन यादव, सपा से जीते हुए हैं. खबर में भाषण उन्‍होंने दिया. आश्‍वासन उन्‍होंने दिया पर बनारस वालों ने आश्‍वासन में पूर्व बसपा सांसद कैलाश सिंह यादव का नाम डाल दिया. अब सपा के लोग परेशान कि आश्‍वासन अपने सांसद जी ने दिया और नाम पुराने सांसद का चला गया. इस तरह की गलतियां आए दिन चंदौली के अखबारों में देखने को मिल रही है और पाठकगण परेशान हैं.  
 
हिंदुस्‍तान

राष्‍ट्रीय सहारा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...