Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

निलंबित डिप्टी एसपी को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय हुए आईपीएस अमिताभ ठाकुर

: पत्र लिखकर इस मामले की जांच पुलिस विभाग से अलग किसी अन्य विभाग से कराने की मांग की  :  विजय कुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक, 38 वीं वाहिनी, पीएसी, अलीगढ के निलंबित किये जाने से सम्बंधित समाचारों के सन्दर्भ में आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कुछ प्रमुख समाचारपत्रों की प्रतियां संलग्न करते हुए अपनी व्यक्तिगत हैसियत में प्रमुख सचिव गृह तथा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को एक पत्र लिखा है. उन्होंने इस पत्र में यह निवेदन किया है कि उन्होंने इस समाचार के बाद विजय शर्मा से फोन पर बातचीत कर पूरे तथ्य जानने की कोशिश की जिसमें विजय ने बार-बार स्थानांतरण, वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप, आईजी कानपुर परिक्षेत्र के साथ मीटिंग के दौरान कथित अभद्रता आदि समस्त मुद्दों पर विस्तार से अवगत कराया.

अमिताभ ठाकुर ने पत्र में यह निवेदन किया है कि चूँकि शर्मा ने अपने स्तर पर स्वयं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के खिलाफ भ्रष्टाचार सम्बंधित अत्यंत गंभीर आरोप लगाया है, अतः रतनलाल शर्मा बनाम मैनेजिंग कमिटी, 1993 (4 एससीसी) 727 में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुक्रम में उनके द्वारा दहेज हत्या में राजनैतिक दबाव, बार-बार स्थानान्तरण, उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार, आईजी कानपुर द्वारा उनके साथ किये गए कथित अभद्रता आदि समस्त आरोपों की जांच पुलिस विभाग से अलग शासन के किसी अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कराई जाए ताकि यह सन्देश जाए कि न्याय सिर्फ हो नहीं रहा, न्याय होता हुआ दिख भी रहा है.

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की इस पहल के बाद पुलिस विभाग के ज्यादातर ईमानदार अधिकारी कहने लगे हैं कि अब अफसरों कर्मचारियों को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए और बात रखने पर कोई विभागीय कार्यवाही नहीं किया जाना चाहिए. वजह ये है कि ईमानदार अफसरों व कर्मियों को उत्पीड़न और प्रताड़ना के जरिए गलत काम करने पर मजबूर किया जाता है और जो गलत काम नहीं करता उसका देर तक व दूर तक उत्पीड़न किया जाता है. अगर वह उत्पीड़ित अधिकारी अपनी बात जनता के सामने और मीडिया के सामने रख दे तो उसे ही अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया जाता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...