Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

आईटीवी समूह करेगा अंग्रेजी अखबार द संडे गार्जियन का विस्‍तार

 

आईटीवी समूह अपने अंग्रेजी अखबार द संडे गार्जियन के विस्‍तार की तैयारी कर रहा है. कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ से धूमधाम से अखबार की लांचिंग हुई थी. समूह अब अखबार को चंडीगढ़ के बाद दूसरे राज्‍यों की राजधानियों से प्रकाशित करने की योजना बना रहा है. सूत्रों का कहना है कि इसका विस्‍तार लखनऊ, कोलकाता, भोपाल और मुंबई में करने की तैयारी हो रही है. 

 

आईटीवी समूह अपने अंग्रेजी अखबार द संडे गार्जियन के विस्‍तार की तैयारी कर रहा है. कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ से धूमधाम से अखबार की लांचिंग हुई थी. समूह अब अखबार को चंडीगढ़ के बाद दूसरे राज्‍यों की राजधानियों से प्रकाशित करने की योजना बना रहा है. सूत्रों का कहना है कि इसका विस्‍तार लखनऊ, कोलकाता, भोपाल और मुंबई में करने की तैयारी हो रही है. 
 
इस अखबार के प्रधान संपादक एमजे अकबर हैं. एमजे अकबर भी टीवी टुडे समूह से अलग हो गए हैं. इसके बाद वे इस अखबार को पूरा समय दे पाएंगे. इसलिए चर्चा और तेज हो गई है कि आईटीवी समूह एमजे के नेतृत्‍व में अखबार का विस्‍तार करना चाह रहा है. एमजे भी पूरी एनर्जी के साथ इस अखबार की विस्‍तार की रणनीति बना पाएंगे. 
 
उल्‍लेखनीय है कि आईटीवी हिंदी चैनल इंडिया टीवी, अंग्रेजी चैनल न्‍यूज एक्‍स, हिंदी अखबार आज समाज तथा अंग्रेजी अखबार द संडे गार्जियन का प्रकाशन करता है. रवीन ठुकराल के कनाडा जाने के बाद समूह अजय शुक्‍ला के नेतृत्‍व में समूह तेजी से प्रगति कर रहा है. हाल ही में अजय शुक्‍ला को रवीन के स्‍थान पर जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. उनका नाम भी आज समाज के समूह संपादक के रूप में जाने लगा है.   
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...