Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अपराधी-पुलिस गठजोड़ से जागरण के पत्रकार को जान का खतरा

उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 26 अक्‍टूबर को दैनिक जागरण के पत्रकार नरेंद्र नाथ पाण्‍डेय पर जानलेवा हमला और लूटपाट मामले में पत्रकार की जान को खतरा है। पहले सुहवल थाना के एसओ राम स्‍वरूप वर्मा ने जान से मरवाने की धमकी दी थी, अब मारपीट और लूटपाट का आरोपी सुहवल निवासी संत कुमार राय ने पत्रकार के आवास पर पहुंचकर समझौता न करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी है। ऊंची पहुंच रखने वाले संत कुमार राय के खिलाफ आइपीसी की धारा 394, 504, 506 और 323 में प्राथमिकी दर्ज है।

इस मामले में गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राजेश दूबे के नेतृत्‍व में पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल 30 अक्‍टूबर को गाजीपुर के एसपी विजय गर्ग से मिलकर एसओ राम स्‍वरूप वर्मा की शिकायत की थी तथा आरोपी संत कुमार को पकड़कर जेल भेजवाने की मांग की थी। एसपी विजय गर्ग ने भी आरोपी पर उक्‍त धारा लगने के बाद छोड़े जाने पर हैरानी जताई थी। उन्‍होंने एसपीओ जमानियां कमल किशोर को सुहवल एसओ की जांच का जिम्‍मा सौंप दिया था। एसपी ने पत्रकार नरेंद्र नाथ को भरोसा दिलाया था कि इस मामले में  आरोपी को जेल भेजा जाएगा तथा एसओ के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। बावजूद इसके एसपीओ जमानियां कमल किशोर अवकाश पर चले गए हैं। एसओ के खिलाफ जांच में ढिलाई तथा आरोपी संत कुमार राय का खुलेआम पत्रकार के आवास पर आकर जान से मारने की धमकी देने से पत्रकार नरेंद्र नाथ की जान को खतरा बना हुआ है। 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...