Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दी गई

 

नई दिल्ली: मुंबई हमलों के गुनाहगार अजमल आमिर कसाब को फांसी दे दी गई है. इसकी पुष्टि महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटील ने भी कर दी है. एबीपी न्यूज़ संवाददाता उमेश कुमावत के मुताबिक कसाब को आज सुबह साढ़े सात बजे पुणे की यरवडा जेल में फांसी दी गई. फांसी के बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

नई दिल्ली: मुंबई हमलों के गुनाहगार अजमल आमिर कसाब को फांसी दे दी गई है. इसकी पुष्टि महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटील ने भी कर दी है. एबीपी न्यूज़ संवाददाता उमेश कुमावत के मुताबिक कसाब को आज सुबह साढ़े सात बजे पुणे की यरवडा जेल में फांसी दी गई. फांसी के बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 
एबीपी न्यूज़ संवाददाता नीलेश खरे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी है. गृह मंत्री आर आर पाटील ने बताया कि कसाब को फांसी दी जा चुकी है. कसाब जनवरी 2009 से मुंबई की आर्थर रोड जेल में था, जहां उसे कई स्तरों की सुरक्षा में रखा गया था और आईटीबीपी और एसआरपीएफ के जवान उसकी निगरानी कर रहे थे. मंगलवार को उसे पुणे के यरवडा जेल भेज दिया गया. कसाब को यरवडा जेल भेजा जाना इसलिए अहम था क्योंकि नागपुर के अलावा पुणे की यरवडा जेल में ही फांसी दिए जाने की सुविधा है.
 
राष्ट्रपति ने ठुकराई दया याचिका : इससे पहले मुंबई हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब की दया याचिका राष्ट्रपति ने ठुकरा दी. इसके साथ ही कसाब को फांसी दिए जाने का रास्ता साफ हो गया. आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से सिफारिश की थी कि कसाब की दया याचिका ठुकरा दी जाए. सुप्रीम कोर्ट ने 29 अगस्त को कसाब की फांसी की सजा बरकरार रखी थी. तब कोर्ट ने कहा था कि मुंबई हमला देश पर हमला था और इसके दोषी के लिए फांसी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है. इसके बाद कसाब ने सितंबर में राष्ट्रपति को दया याचिका दी थी.
 
कौन है कसाब : कसाब उन दस पाकिस्तानी आतंकियों में से एक है जो कराची से मुंबई आए थे. इन आतंकियों ने मुंबई में होटल ताज और ट्राइडेंट को निशाना बनाया. सीएसटी पर लोगों पर गोलियां बरसाईं और तीन दिन के इस आतंकी हमले में 165 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे. जिस नाव में बैठकर ये आतंकी मुंबई आए थे उसके कैप्टन को भी इन्होंने मार दिया था. (एबीपी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...