Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

क्‍या होगा आतंकी अजमल कसाब के शव का?

 

नई दिल्ली। कसाब को फांसी दिए जाने के बाद अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि उसकी डेड बॉडी का क्या किया जाएगा? केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि पाकिस्तान को इस बारे में एक लेटर भी भेजा गया था, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। कसाब को फांसी दिए जाने के तुरंत बाद दोबारा पाकिस्तान को फैक्स भेजा गया है कि कसाब को फांसी पर चढ़ा दिया गया है। अगर पाकिस्तान कसाब के शरीर को लेने से इनकार करता है, तब भारत के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है।

 

नई दिल्ली। कसाब को फांसी दिए जाने के बाद अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि उसकी डेड बॉडी का क्या किया जाएगा? केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि पाकिस्तान को इस बारे में एक लेटर भी भेजा गया था, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। कसाब को फांसी दिए जाने के तुरंत बाद दोबारा पाकिस्तान को फैक्स भेजा गया है कि कसाब को फांसी पर चढ़ा दिया गया है। अगर पाकिस्तान कसाब के शरीर को लेने से इनकार करता है, तब भारत के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है।
 
कानून के हिसाब से पुलिस किसी भी मृतक के परिजनों का 72 घंटे तक इंतजार करती है। इसके बाद मैजिस्ट्रेट की इजाजत के बाद उनका धार्मिक रीति से अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। लेकिन कसाब के मामले में ऐसा होना मुश्किल दिख रहा है। इस बारे में पाकिस्तान को भारत की तरफ से भेजे गए लेटर का जवाब नहीं आया है। आज सुबह दोबारा भेजे गए फैक्स के बाद भारत सरकार अभी पाकिस्तान के जवाब का इंतजार कर रही है।
 
पाकिस्तान सरकार हर बार आतंकियों को अपना मानने और शव लेने से इनकार करती रही है। इसी वजह से मुंबई में हुए आतंकी हमले में मारे गए आतंकवादियों के शवों को लंबे वक्त तक भारत में रखा गया था। समस्या यह थी कि पाकिस्तान ने शव लिए नहीं और भारत में मुस्लिम धर्म गुरुओं ने अपील की थी आतंकियों को यहां न दफनाया जाए। ऐसे में शवों के रखरखाव में काफी खर्च करना पड़ रहा था। बाद में महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर. पाटिल ने बताया था कि इन आतंकियों के शवों को गुमनाम जगह पर दफन कर दिया गया था।
 
'ओसामा की तरह समंदर में दफनाया जाए' : कुछ लोगों का मानना है कि अगर पाकिस्तान कसाब के शरीर को लेने से इनकार करता है तो उसे बजाए भारत में दफनाने के, समंदर में दफन कर दिया जाए। आशंका है कि अगर कसाब को भारत में दफन किया जाता है, तो कट्टरपंथी और राष्ट्र विरोधी लोग उसे हीरो बना सकते हैं। इसी आशंका के डर से अमेरिका ने 9/11 के गुनहगार ओसामा बिना लादेन को मार गिराने के बाद उसकी डेड बॉडी को समंदर में दफन कर दिया था। ऐसे में कसाब के शरीर के साथ भी ऐसा ही किया जा सकता है। (एनबीटी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...