Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

सीकेटी के अखबार नमस्‍ते बरेली का प्रकाशन बंद

 

बरेली से खबर है कि सीकेटी यानी चंद्रकांत त्रिपाठी का अखबार बंद हो गया है. दैनिक जागरण, गोरखपुर से विदाई के बाद सीकेटी ने बरेली से दोपहर का अखबार नमस्‍ते बरेली लांच किया था. अखबार का संपादक वरिष्‍ठ पत्रकार शंभुदयाल बाजपेयी को बनाया गया था. परन्‍तु मालिकान की मंशा को देखते हुए  बाजपेयी जी ने सितम्‍बर में ही अखबार को नमस्‍ते कर दिया. अब खबर है कि अखबार का प्रकाशन बंद हो गया है. इसका कारण सीकेटी और कमलजीत सिंह के बीच के विवाद को बताया जा रहा है. 

 

बरेली से खबर है कि सीकेटी यानी चंद्रकांत त्रिपाठी का अखबार बंद हो गया है. दैनिक जागरण, गोरखपुर से विदाई के बाद सीकेटी ने बरेली से दोपहर का अखबार नमस्‍ते बरेली लांच किया था. अखबार का संपादक वरिष्‍ठ पत्रकार शंभुदयाल बाजपेयी को बनाया गया था. परन्‍तु मालिकान की मंशा को देखते हुए  बाजपेयी जी ने सितम्‍बर में ही अखबार को नमस्‍ते कर दिया. अब खबर है कि अखबार का प्रकाशन बंद हो गया है. इसका कारण सीकेटी और कमलजीत सिंह के बीच के विवाद को बताया जा रहा है. 
 
उल्‍लेखनीय है कि सरदार कमलजीत सिंह और सीकेटी ने मिलकर इस अखबार की शुरुआत की थी, परन्‍तु एक दूसरे से लाभ लेने के चक्‍कर में एक नया नवेला वेंचर असमय मौत की गाल में समा गया. बताया जा रहा है कि सिर्फ इसके जरिए पैसा कमाने की कोशिश अखबार पर भारी पड़ी. बढि़या संपादकीय टीम ना होने के चलते अखबार बरेली का मार्केट नहीं पकड़ सका. रही सही कसर आपस की आर्थिक लड़ाई ने पूरी कर दी, जिसके चलते अखबार का प्रकाशन बंद हो गया है. 
 
बताया जा रहा है कि 31 अक्‍टूबर को अपने संपादकीय में सीकेटी ने लिखा था कि व्‍यवसायिक दिक्‍कतों के चलते इस अखबार को बंद किया जा रहा है. लेकिन जल्‍द ही यह अखबार नए तेवर और कलेवर के साथ साप्‍ताहिक के रूप में मार्केट में आएगा. परन्‍तु अब तक इसकी भी शुगबुगाहट बरेली में नहीं देखी जा रही है. बिना बेहतरीन संपादकीय टीम के किसी भी अखबार की सफलता संभव नहीं होती है, इस अखबार के बंद होने से यह भी साबित हो गया है. बताया जा रहा है कि तमाम स्‍टाफ के लोगों का पैसा भी अभी चुकता नहीं किया गया है. स्‍टाफ को भी आफिस ना आने को कह दिया गया है. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...