Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग, एसएसपी से मिले मीडियाकर्मी

 

एटा : टीवी चैनल के पत्रकार देवेश पाल सिंह चौहान पर हुये जान लेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एटा जनपद के पत्रकार सोमवार को एसएसपी से मिले तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान एसएसपी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्नीस नवंबर को रात नौ बजे पत्रकार देवेश पाल सिंह पर उस वक्त हमला किया गया था जब वे अपनी कार से अवागढ़ से एटा आ रहे थे। 

 

एटा : टीवी चैनल के पत्रकार देवेश पाल सिंह चौहान पर हुये जान लेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एटा जनपद के पत्रकार सोमवार को एसएसपी से मिले तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान एसएसपी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्नीस नवंबर को रात नौ बजे पत्रकार देवेश पाल सिंह पर उस वक्त हमला किया गया था जब वे अपनी कार से अवागढ़ से एटा आ रहे थे। 
 
रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद भी आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी अजय मोहन शर्मा से मिला। पत्रकारों ने एसएसपी को बताया कि घटना को हुये सात दिन बीत चुके हैं और नामजद आरोपियों को शकरौली पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। पत्रकार को लगातार धमकियां भी दी जा रहीं हैं। यहां बता दें कि हमलावरों ने देवेश पाल को गोली मारी थी जिसमें वे बाल-बाल बच गये थे। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से मीडिया कर्मियों में रोष व्याप्त है। एसएसपी ने कहा है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर इलैक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकार मौजूद थे। (जागरण) 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...