Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सहारा निवेशकों के सत्‍यापन के लिए कई एजेंसियां तैयार

नई दिल्ली : सहारा समूह की दो कंपनियों के निवेशकों के सत्यापन में कईं कंपनियों ने अपनी रुचि जाहिर की है। इनमें कार्वी, कैम्स, एनएसडीएल व सीडीएसएल शामिल हैं। पूंजी बाजार नियामक सेबी फिलहाल सहारा की इन कंपनियों के तकरीबन तीन करोड़ निवेशकों के व्यक्तिगत सत्यापन (आईवीपी) के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया में है।

नई दिल्ली : सहारा समूह की दो कंपनियों के निवेशकों के सत्यापन में कईं कंपनियों ने अपनी रुचि जाहिर की है। इनमें कार्वी, कैम्स, एनएसडीएल व सीडीएसएल शामिल हैं। पूंजी बाजार नियामक सेबी फिलहाल सहारा की इन कंपनियों के तकरीबन तीन करोड़ निवेशकों के व्यक्तिगत सत्यापन (आईवीपी) के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया में है।

इसके लिए एजेंसियों से निविदाएं आमंत्रित करने की तिथि को एक माह आगे बढ़ाकर 21 दिसंबर कर दिया गया है। इस बीच सेबी ने इच्छुक एजेंसियों के साथ निविदा प्रक्रिया से पहले गत 7 नवंबर को एक बैठक आयोजित की है। इस बैठक में उक्त चारों एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। इसके साथ ही, सीडीएसएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी सीडीएसएल वैंचर्स लिमिटेड (सीवीएल) के प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल थे। यह सभी केवाईसी रजिस्ट्रेशन एजेंसियां (केआरए) हैं। केआरए एजेंसियां ही म्यूचुअल फंडों व ब्रोकरेज फर्मों समेत बाजार की सभी तरह की फर्मों के लिए ग्राहकों की पहचान सुनिश्चित करने वाली प्रक्रिया नो-योर-क्लाइंट (केवाईसी) को अंजाम देती हैं।
 
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की दो कंपनियों के तकरीबन तीन करोड़ निवेशकों की 24,000 करोड़ रुपये की जमाराशि 15 फीसदी ब्याज समेत वापस लौटाने की प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी सेबी को दी हुई है। इससे पहले, सेबी को इन सभी निवेशकों की पहचान व उनके पते आदि के सत्यापन का काम करना है। सेबी इस काम को किसी आईपीवी एजेंसी के जरिए अंजाम देगा। इसी के लिए सेबी ने केआरए व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से निविदाएं आमंत्रित कर रखी हैं। हालांकि, 7 नवंबर को हुई बैठक में किसी सार्वजनिक बैंक के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया। सेबी द्वारा आईवीपी एजेंसी की नियुक्ति के लिए 2 नवंबर को टेंडर जारी किया गया था। (प्रेट्र)

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...