Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

फेसबुक पर बाल ठाकरे के खिलाफ एक और आपत्तिजनक टिप्‍पणी

मुंबई : पालघर से फेसबुक पर कमेंट करने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। ठाणे के पालघर शहर से फेसबुक से जुड़ा एक और मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को इस सिलसिले में चौथी आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आई। पुलिस को एक स्थानीय अखबार के ‘फर्जी’ फेसबुक एकाउंट पर दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से जुड़े ‘आपत्तिजनक’ कमेंट को लेकर शिकायत मिली है। 'पालघर मिरर' नामक पाक्षिक अखबार के नाम पर फर्जी अकाउंट बना कर किसी ने बाल ठाकरे के खिलाफ फिर से आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी पोस्ट की है।

एक एजेंसी के मुताबिक अखबार के संपादक मोहम्मद हुसैन नादी सरवर खान (30 वर्ष) ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया है। पालघर से मराठी और हिंदी भाषाओं में छपने वाले इस समाचार पत्र के संपादक हुसैन ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उनके अखबार का किसी ने फर्जी अकाउंट बनाया और उससे बाल ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी पोस्ट कर दी। लेकिन बाद में इस अकाउंट को बंद कर दिया गया। गौरतलब है कि बाल ठाकरे के निधन के बाद फेसबुक पर कमेंट करने वाली पालघर की दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। राज्य सरकार ने तीखी आलोचनाओं के बाद पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...