Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सुभाष चंद्रा एवं पुनीत गोयनका ने दी अग्रिम जमानत की अर्जी

: आज होगी सुनवाई : नई दिल्‍ली : जी न्यूज और जिंदल ग्रुप के केस में जी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है. इस अर्जी पर आज सुनवाई होगी. सुभाष चंद्रा के अधिवक्‍ता ने बताया कि सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पुलिस की जांच में हर संभव सहयोग करना चाहते हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर अग्रिम जमानत की अर्जी दी गई है ताकि पुलिस बेवजह उन्‍हें अरेस्‍ट ना करे.

दिल्‍ली क्राइम ब्रांच सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका को पूछताछ के लिए तीन बार नोटिस भेज चुकी है. तीसरे नोटिस में दोनों से आठ दिसम्‍बर को पेश होने को कहा गया है. इसके लिए कोर्ट से दोनों संपादकों की पेशी का आर्डर भी मिल गया है. साकेत कोर्ट ने आठ दिसम्‍बर को दोनों संपादकों सुधीर चौधरी और समीर चौधरी को पेश होने का आदेश दिया है. पुलिस सभी को आमने सामने बैठाकर बात करना चाहती है.

गौरतलब है कि नवीन जिंदल की कंपनी ने आरोप लगाया है कि जी न्यूज ने खबर रोकने के लिए 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसमें नवीन जिंदल की कंपनी की तरफ से दोनों संपादकों के अलावा सुभाष चंद्रा और उनके पुत्र पुनीत के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया को पुलिस ने 27 नवम्‍बर को अरेस्‍ट किया था तथा कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...