Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

विज्ञापन जुटाने के साथ अब अखबार भी बिकवायेंगे मुकाती

अमर उजाला से हटाए गए या हटे पंकज मुकाती गुटका किंग किशोर वाधवानी के अखबार दबंग दुनिया में दोहरी भूमिका निभायेंगे वे समूह के निदेशक होने के साथ साथ समूह संपादक की भूमिका में होंगे। मुकाती संपादकीय विभाग का कामकाज देखने के साथ ही अखबार के लिए विज्ञापन भी जुटायेंगे और अखबार भी बिकवायेंगे। कुछ पारिवारिक कारणों से भी मुकाती अब इंदौर में ही कहीं नौकरी करना चाहते थे।

अमर उजाला से हटाए गए या हटे पंकज मुकाती गुटका किंग किशोर वाधवानी के अखबार दबंग दुनिया में दोहरी भूमिका निभायेंगे वे समूह के निदेशक होने के साथ साथ समूह संपादक की भूमिका में होंगे। मुकाती संपादकीय विभाग का कामकाज देखने के साथ ही अखबार के लिए विज्ञापन भी जुटायेंगे और अखबार भी बिकवायेंगे। कुछ पारिवारिक कारणों से भी मुकाती अब इंदौर में ही कहीं नौकरी करना चाहते थे।

खुद को लेकर पिछले एक पखवाड़े से चल रही अटकलों को विराम देते हुए मुकाती 16 दिसंबर को सुबह दंबग दुनिया के इंदौर कार्यालय में अवतरित हुए और इसी दौरान हुए एक छोटे से कार्यक्रम में गुटका किंग किशोर वाधवानी ने उन्हें ग्रुप में डायरेक्टर बनाए जाने की सूचना देते हुए स्टाफ से उनका स्वागत करवाया। संपादकीय साथियों से रूबरू होने के बाद मुकाती सर्कुलेशन और मार्केटिंग की टीम से मिले। उन्होंने रविवार से काम भी शुरू कर दिया है। अमर उजाला में इलाहबाद से हटाकर बरेली भेजे जाने के बाद से ही प्रबंधन से नाराज चल रहे मुकाती 1 दिसंबर से ही इंदौर में थे। 6 दिसंबर को उन्होंने किशोर वाधवानी की शादी की 25 वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शिरकत थी और इसके बाद से ही अखबार को नए स्वरूप को लेकर काम कर रहे थे, जिसकी जानकारी उनके व वाधवानी के अलावा किसी और को नहीं थी।

वाधवानी व मुकाती के बीच पिछले एक साल से चर्चा का दौर जारी था जिसे अब जाकर मुकाम मिला। मुकाती का वेतन 2 लाख रूपए प्रतिमाह होगा। उन्हें सिक्योरिटी डिपाजिट के बतौर 15 लाख रू दिए गए है। वे अखबार के इंदौर तथा भोपाल संस्करण का संपादकीय का देखने के साथ ही मार्केटिंग व सरक्यूलेशन विभाग के लिए भी काम करेंगे। अखबार शुरू होने के डेढ़ साल बाद भी बमुश्किल 5-6 लाख रुपये के विज्ञापन हर महीने जुटाने वाले वाधवानी को मुकाती ने 20-22 लाख रू की रेवेन्यू जुटाने का आश्वासन दिया है। इसी तरह उन्हें अखबार का सर्कुलेशन मार्च तक 50 हजार करने का टारगेट दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...