Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

चंदौली में हिंदी की ऐसी की तैसी कर दी है राष्‍ट्रीय सहारा ने

चंदौली में राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र को पढ़कर कोई भी सहज अन्दाजा लगा सकता है कि अखबार को स्वयं सहारे की आवश्यकता है। लगभग चार माह से राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र के चंदौली पृष्ठ पर लगातार हो रही त्रुटियों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह दिन दूर नही जब त्रुटियों के लिए राष्ट्रीय सहारा गिनीज बुक की सुर्खियों पर होगा। हिन्दी समाचार पत्र में हो रही अशुद्धियों की वजह से चंदौली के पाठकों की हिन्दी भी खराब हो रही है।

चंदौली में राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र को पढ़कर कोई भी सहज अन्दाजा लगा सकता है कि अखबार को स्वयं सहारे की आवश्यकता है। लगभग चार माह से राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र के चंदौली पृष्ठ पर लगातार हो रही त्रुटियों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह दिन दूर नही जब त्रुटियों के लिए राष्ट्रीय सहारा गिनीज बुक की सुर्खियों पर होगा। हिन्दी समाचार पत्र में हो रही अशुद्धियों की वजह से चंदौली के पाठकों की हिन्दी भी खराब हो रही है।

खबरों के अंदर गलती तो आम बात हो गई है। कुछ खबरों की हेडिंग में भी गल्तियां देखने को मिल रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह गलती एक या दो बार नहीं बल्कि बार बार हो रही है। अगर चंदौली से गलती जा रही है तो बनारस में बैठे लोग क्‍या कर रहे हैं, जिनके जिम्‍मे पेज को एडिटर करने और सही करने की जिम्‍मेदारी है। ऐसा लगता है कि जानबूझकर ये गल्तियां की जा रही हैं। क्‍योंकि गलती एक बार होती है, बार बार नहीं। लोगों का कहना है कि बनारस-चंदौली में सारे सिफारिशी लोग भर दिए गए हैं तो ऐसा तो होना ही है।   

राष्‍ट्रीय सहारा वैसे ही अपने उठा पटक के लिए मशहूर रहता है, पर जब से नए यूनिट हेड आए हैं तब से गलतियों का सिलसिला और बढ़ गया है। शायद गलतियां करने वालों को किसी कार्रवाई का डर नहीं रह गया है। आप भी देखें राष्‍ट्रीय सहारा प्रकाशित बड़ी गल्तियों को और समझिए राष्‍ट्रीय सहारा के पत्रकारों की कार्यक्षमता को।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...