Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अनुशासनहीनता के चलते श्री टाइम्‍स में तीन वरिष्‍ठ पत्रकार सस्‍पेंड

श्री टाइम्‍स में अजय उपाध्‍याय के समूह संपादक बनने के बाद की हनक दिखने लगी है. लखनऊ से खबर है कि मीटिंग में तीन वरिष्‍ठ पत्रकारों के अनुशासनहीनता के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उन्‍होंने तीनों को एक सप्‍ताह के लिए सस्‍पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को अखबार के वरिष्‍ठ लोगों के परिचय की मीटिंग चल रही थी. सीओओ एवं वरिष्‍ठ पत्रकार पंकज वर्मा मीटिंग में मौजूद थे तथा लोगों से परिचय ले रहे थे. मीटिंग में एचआर हेड भी मौजूद थे.

श्री टाइम्‍स में अजय उपाध्‍याय के समूह संपादक बनने के बाद की हनक दिखने लगी है. लखनऊ से खबर है कि मीटिंग में तीन वरिष्‍ठ पत्रकारों के अनुशासनहीनता के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उन्‍होंने तीनों को एक सप्‍ताह के लिए सस्‍पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को अखबार के वरिष्‍ठ लोगों के परिचय की मीटिंग चल रही थी. सीओओ एवं वरिष्‍ठ पत्रकार पंकज वर्मा मीटिंग में मौजूद थे तथा लोगों से परिचय ले रहे थे. मीटिंग में एचआर हेड भी मौजूद थे.

मीटिंग में पंकज वर्मा ने एडिटोरियल के सभी लोगों से परिचय पूछा तथा प‍त्रकारिता करने के कार्यकाल के बारे में जानकारी मांगी. सभी लोगों ने अपने तथा अपने अनुभव के बारे में परिचय दिया, परन्‍तु उमाशंकर त्रिपाठी, इब्‍तदा भट्टी तथा डीपी शुक्‍ला ने बिल्‍कुल गैरजिम्‍मेदाराना रवैया अपनाते हुए कहा कि हम लोग तो 2012 से ही पत्रकारिता कर रहे हैं. बिल्‍कुल व्‍यंग्‍यात्‍मक लहजे में तीनों लोगों ने यह बात कही. यह जवाब सुन सभी लोग सन्‍न रह गए. इसके बाद एचआर हेड ने सारी जानकारी ग्रुप एडिटर अजय उपाध्‍याय को दी.

अनुशासन के मामले में कड़क माने जाने वाले अजय उपाध्‍याय पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद तीनों लोगों को एक सप्‍ताह तक सस्‍पेंड करने तथा आख्‍या मांगने का निर्देश दिया. जिसके बाद पंकज वर्मा ने तीनों लोगों को एक सप्‍ताह के लिए सस्‍पेंड कर दिया. इस कार्रवाई के बाद से ही श्री टाइम्‍स में हडकम्‍प मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि अजय उपाध्‍याय ने स्‍पष्‍ट निर्देश दे रखा है कि अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्‍त नहीं किया जाए, जिसके बाद पंकज वर्मा ने अनुशासनहीन लोगों की चूड़ी कसनी शुरू कर दी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...