: नौ जनवरी से शुरू किए जाने की संभावना : दैनिक जागरण, इलाहाबाद में चुपचाप प्रतिद्वंद्वी अखबारों को हतप्रभ करने की तैयारियों में जुटा हुआ है. सूत्रों का कहना है कि नोएडा से विष्णु त्रिपाठी एवं लखनऊ से राजीव मिश्रा समेत कुछ और लोग पिछले दो-तीन दिनों से इलाहाबाद में डेरा जमाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग कुंभ के दौरान एक स्पेशल एडिशन की लांचिंग करने की योजना को अंजाम देने में जुटे हुए हैं. विष्णु त्रिपाठी के सुपरविजन में इस स्पेशल इशु को तैयार किया जा रहा है.
सूत्रों का कहना है कि जागरण 14 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ को ध्यान में रखते हुए आठ पन्ने के स्पेशल अखबार की लांचिंग कर रहा है. उसकी योजना है कि अचानक प्रतिद्वंद्वी अखबारों को चौंकाते हुए उनसे बढ़त ले ली जाए. कुंभ स्पेशल के नाम पर यह आठ पन्ने का अखबार अगले डेढ़ महीने तक प्रकाशित किया जाएगा. संभावना है कि प्रबंधन नौ जनवरी को इस अखबार को लांच करेगा. इसके चलते ही विष्णु त्रिपाठी समेत तमाम वरिष्ठ इलाहाबाद में डेरा डाले हुए हैं. अब देखना है कि जागरण का यह स्पेशल इशु कितने लोगों को चौकाता है और कितने लोगों को प्रभावित करता है. यह तो इस अखबार के लांच होने के बाद ही पता चलेगा.






