Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

15 फरवरी के बाद आजतक के कर्मियों की सुरक्षा सरकार के हवाले!

: फिर बंद हो जाएगा मार्निंग पिकअप : दिल्‍ली गैंगरेप के मामले को लेकर दिल्‍ली में महिलाओं की सुरक्षा के मामले को आजतक ने बड़ा जोरदार तरीके से उठाया था. अपने एंकरों को रात के अंधेरों में भेजा, पर यह शोर उस समय ढकोसला लगा जब कटौती के नाम पर मार्निंग पिकअप बंद कर दिया गया था. टीवी टुडे प्रबंधन अपने स्‍टाफ को भगवान भरोसे छोड़ दिया था. शिफ्ट को सात से बढ़ाकर साढ़े सात कर दिया गया था, परन्‍तु जिन लोगों को बाहरी दिल्‍ली या जनकपुरी, उत्‍तमनगर या पूर्वी दिल्‍ली के इलाकों से नोएडा पहुंचना था, उन्‍हें घंटों पहले निकलना पड़ता था.

सर्दी में पांच-छह बजे कितना अंधेरा रहता है इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है. खासकर महिला कर्मचारियों के सामने बड़ी समस्‍या थी. सुबह सुबह सुरक्षित ऑफिस पहुंचना. सूत्रों का कहना है कि भड़ास पर खबर आने के बाद टीवी टुडे प्रबंधन ने फिर से मार्निंग पिकअप की व्‍यवस्‍था लागू कर दी है. पर इस से कर्मचारियों को ज्‍यादा इतराने की जरूरत भी नहीं है क्‍योंकि टीवी टुडे सिर्फ 15 फरवरी तक ही अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का बोझ उठा पाएगा. यानी मार्निंग पिकअप की व्‍यवस्‍था को 15 फरवरी के बाद बंद कर दिया जाएगा.

सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन की सोच है कि 15 फरवरी के बाद मौसम में सुधार हो जाएगा. छह बजे तक उजाला हो जाया करेगा, फिर खुद नौकरी करने वाले आ जाएंगे. यानी टीवी टुडे अपने कर्मचारियों खासकर महिला कर्मियों की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी 15 फरवरी के बाद सरकार-पुलिस के भरोसे छोड़ देगा. हालांकि ये सारा मसला कुछ महीनों पहले तब से शुरू हुआ है जब से नए हेड ऑफ ऑपरेशंस राहुल कुलश्रेष्ठ ने ज्वाइन किया है. उन्होंने अपनी मोटी तनख्वाह को जस्टिफाई करने के लिये स्टाफ पर होने वाले खर्चे को ही कम करने का फैसला किया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...