Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

साधना यूपी-उत्‍तराखंड चैनल की हालत खराब, दर्जनों हो चुके हैं बाहर

साधना यूपी-उत्‍तराखंड चैनल के हालात पिछले कुछ दिनों में बहुत बदतर हुए हैं. पिछले कुछ महीनों में दर्जनों लोग इस चैनल से बाहर चले गए हैं तो कुछ को प्रबंधन ने बाहर कर दिया. सूत्रों का कहना है कि इस चैनल से जाने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है. कुछ लोग इस तरह का माहौल पैदा कर रहे हैं ताकि लोग छोड़कर जाएं तो वे अपने लोगों को चैनल में लेकर आएं. कुल मिलाकर काम कर रहे कर्मचारी तनाव तथा परेशानी से जूझ रहे हैं.

साधना यूपी-उत्‍तराखंड चैनल के हालात पिछले कुछ दिनों में बहुत बदतर हुए हैं. पिछले कुछ महीनों में दर्जनों लोग इस चैनल से बाहर चले गए हैं तो कुछ को प्रबंधन ने बाहर कर दिया. सूत्रों का कहना है कि इस चैनल से जाने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है. कुछ लोग इस तरह का माहौल पैदा कर रहे हैं ताकि लोग छोड़कर जाएं तो वे अपने लोगों को चैनल में लेकर आएं. कुल मिलाकर काम कर रहे कर्मचारी तनाव तथा परेशानी से जूझ रहे हैं.

अब तक इस चैनल से जो लोग बाहर गए हैं उनमें नोएडा में कार्यरत वीरेंद्र चौहान और दीपक शर्मा शामिल हैं. इन लोगों को बाहर कर दिया गया. इसके बाद एंकर जरीन राज को फोर्स लीव पर भेज दिया गया, जिसके बाद वे न्‍यूज एक्‍सप्रेस चली गईं. इसके बाद अरुण भारद्वाज और कौशल सेठ चले गए तो तीन एंकर पूजा शुक्‍ला, नसीम खान और रोहित पुनेठा ने भी इस्‍तीफा दे दिया. एंकर नीरज तिवारी अपना तबादला यूपी-उत्‍तराखंड से बिहार-झारखंड चैनल में करा लिया.  

इसके बाद नीतीश पांडेय यूपी-उत्‍तराखंड से इस्‍तीफा देकर इंडिया न्‍यूज चले गए. दीपक कंकरियाल एवं रश्मि प्रिया भी इस्‍तीफा देकर दूसरे चैनलों से जुड़ गए. इसके अलावा लखनऊ तथा देहरादून में कई लोग चैनल से बाहर गए. देहरादून से अजय राणा, राकेश रावत तथा अवनीश पाल बाहर गए. लखनऊ में अनुराग शुक्‍ल, विवेक सिंह एवं सैयद परवेज ने इस्‍तीफा दिया. अनुराग एवं विवेक साधना छोड़ने के बाद समाचार प्‍लस चले गए. वहीं इतने लोगों के जाने के बाद आने वालों की संख्‍या कहीं कम रही.

जो लोग इस दौरान चैनल से जुड़े उनमें हरिकेश शर्मा, अंजली भंडारी, नीलम त्रिपाठी, शिल्‍पा तोमर, शैलेंद्र और अमित सिंह समेत कुछ और लोग शामिल हैं. बताया जा रहा है कि साधना के यूपी-उत्‍तराखंड की स्थिति बहुत ही खराब हो चली है. अगर स्थितियां यही रही तो यहां से जाने वालों की संख्‍या और बढ़ सकती है. वैसे भी चर्चा है कि साधना प्रबंधन अपने यूपी-उत्‍तराखंड चैनल के संचालन के लिए अब फ्रेंचाइजी खोजने की तैयारी कर रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन कुछ लोगों से इस बारे में बातचीत कर रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...