Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सैक्सी सिंघवी की सियासत और कुकर्म के कलंक का दाग

बम फटे हैदराबाद में और दिल्ली में दुकान सजाने लग गए अभिषेक मनु सिंघवी। वैसे, सिंघवी खुद तो किस ‘काम’ के काबिल हैं, यह उनके दफ्तर की दीवारें और वहां के सीसीटीवी कैमरे के अलावा, एक बेबस महिला वकील के साथ मुंह काला करते हुए सिंघवी को देखनेवाला सारा देश अच्छी तरह जानता है। लेकिन फिर भी सिंघवी देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की काबिलियत पर सवाल उठा रहे है। हैदराबाद में बम फटने के बाद सिंघवी ने कहा कि जब देश के गृह मंत्री का प्रमोशन उनकी कार्यक्षमता के बजाए वफादारी के बूते पर हुआ है तो ऐसे में उनसे क्या अपेक्षा की जा सकती है।

बम फटे हैदराबाद में और दिल्ली में दुकान सजाने लग गए अभिषेक मनु सिंघवी। वैसे, सिंघवी खुद तो किस ‘काम’ के काबिल हैं, यह उनके दफ्तर की दीवारें और वहां के सीसीटीवी कैमरे के अलावा, एक बेबस महिला वकील के साथ मुंह काला करते हुए सिंघवी को देखनेवाला सारा देश अच्छी तरह जानता है। लेकिन फिर भी सिंघवी देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की काबिलियत पर सवाल उठा रहे है। हैदराबाद में बम फटने के बाद सिंघवी ने कहा कि जब देश के गृह मंत्री का प्रमोशन उनकी कार्यक्षमता के बजाए वफादारी के बूते पर हुआ है तो ऐसे में उनसे क्या अपेक्षा की जा सकती है।

अरे भैया वकील साहब, आपको भी तो वफादारी के बूते पर ही राज्यसभा का टिकट मिला, और सारे वफादारों ने वोट दिए। इसका मतलब क्या आपसे भी कोई अपेक्षा नहीं की जाए?  वैसे, किसी को भी आपसे कोई अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। दिल्ली की उस महिला वकील ने जज बनने की आपसे अपेक्षा की थी, तो आपने उससे क्या क्या अपेक्षा पाली और पूरी भी की, वह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हैदराबाद के बम विस्फोट के सहारे अपनी सैक्सी सियासत की ‘काम’ कहानी पर परदा डालने के लिए अचानक प्रकट होकर सिंघवी ने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है। खुद सिंघवी ने तो उस महिला वकील के साथ सारे कपड़े उतार कर अपने दफ्तर की कुर्सी पर बैठकर जो कुछ किया, वैसा भविष्य में फिर किसी के साथ कभी न करने की बात कभी नहीं कही। लेकिन सरकार को सलाह दे रहे हैं कि भविष्य में ऐसे धमाके रोकने के लिए कदम उठाने होंगे। साथ ही सरकार से उम्मीद जताई कि धमाके में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों को तुरंत और पर्याप्त राहत दी जाएगी।

अरे वकील साहब, आपने उस महिला वकील के साथ ‘काम’ करके अपनी उम्मीद तो पूरी कर ली, लेकिन उसे जज बनाने की जो उम्मीद बंधाई थी, उसे आज तक पूरा नहीं किया, उसका क्या। बहुत दिनों से बेकार और दरकिनार बैठे थे, सो आपको फिर से खबरों में आने के लिए बम ब्लास्ट का मौका मिल गया। वैसे, राजनीति जानने वाले यह भी जानते हैं कि कांग्रेस में किसी की भी यह औकात नहीं है कि कोई भी मुंह उठाकर किसी के भी खिलाफ कुछ भी बोल दे। उसके लिए बाकायदा रणनीति बनती है। सीमाएं समझाई जाती हैं, साथ ही गलती के अंजाम का अहसास भी करा दिया जाता है। कांग्रेस सही समय पर सही वार करती है। सो, यह भी हो सकता है कि अभिषेक मनु सिंघवी के कोर्ट में किए कुकर्म के कलंक को धोने के लिए कांग्रेस ने बम धमाकों जैसा गंभीर अवसर चुना हो। सोचा हो कि उनकी रीएंट्री इसी तरह से कराई जा सकती है, क्योंकि धमाकों में जब बहुत सारे लोग मारे गए हैं, और उस पर सिंघवी बोलेंगे, तो दर्द के दावानल में कोई भी उनके सैक्स कांड की तो चर्चा नहीं करेगा।

इस राजनीति को सही रास्ते से समझना हो तो जरा इस तरह भी समझिए कि महिपाल मदेरणा और मलखान सिंह विश्नोई के भंवरी देवी के साथ अवैध संबंधों पर, या फिर कुरियन के बलात्कार वाले मामले में सिंघवी से बयान दिलवाकर तो उनकी सैक्सी सिंघवी की छवि और मजबूत ही होती न। माना जाता है कि राजनेता आमतौर पर बेशर्म होते हैं। फिर सिंघवी को तो वैसे भी शर्म है कहां। होती, तो रोजी रोटी देने वाले सुप्रीम कोर्ट स्थित अपने दफ्तर में बुलाकर महिला वकील के साथ कुकर्म नहीं करते। सिंघवी के लिए शुभ संकेत है कि पब्लिक के सामने आने के उनके दरवाजे खुल गए हैं, और कांग्रेस ने भले ही बहुत सोच समझकर यह सब किया हो। लेकिन राजनीति के लिए यह घनघोर अशुभ संकेत हैं कि सैक्स करते हुए कैमरो में कैद होने वाले सांसद अब देश के गृहमंत्री पर उंगली उठाने लगे हैं। भले ही उनको अपने कुकर्मों पर शर्म नहीं आए, पर हमको तो आती है। आपको भी आती ही होगी!

लेखक निरंजन परिहार राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...