Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

इलाहाबाद

…ऐसे में बोर्ड परीक्षा का मतलब ही क्या है?

इलाहाबाद। सूबे में भले ही समाजवादी पार्टी की सरकार हो पर शिक्षा क्षेत्र में तो शिक्षा माफियाओं का ही एकछत्र राज चल रहा है। खासकर यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं की कार्यप्रणाली देखकर पूरे दावे से कहा जा सकता है कि शासन-प्रशासन ने नकल माफियाओं के आगे पस्त होकर घुटने टेक दिए हैं। इतना ही नहीं, आमजन तो अब यह भी कहने लगे हैं कि ऐसी बोर्ड परीक्षा का मतलब ही क्या रह गया है।

इलाहाबाद। सूबे में भले ही समाजवादी पार्टी की सरकार हो पर शिक्षा क्षेत्र में तो शिक्षा माफियाओं का ही एकछत्र राज चल रहा है। खासकर यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं की कार्यप्रणाली देखकर पूरे दावे से कहा जा सकता है कि शासन-प्रशासन ने नकल माफियाओं के आगे पस्त होकर घुटने टेक दिए हैं। इतना ही नहीं, आमजन तो अब यह भी कहने लगे हैं कि ऐसी बोर्ड परीक्षा का मतलब ही क्या रह गया है।

नकल के चलते अपना इकबाल खो चुकी हाईस्कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षा को होम एक्जाम कर देना चाहिए। हर साल लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्‍य से क्रूर मजाक करने वाला माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार भी अंधाधुंध हो रही नकल को रोक पाने में नकारा साबित हो रहा है। परीक्षा कक्ष में बोलकर सामूहिक नकल कराई जा रही है। परीक्षा पास कराने की गारंटी के साथ नब्बे फीसदी परीक्षा केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापक खुद जमकर नकल कराने में जुटे हैं। इसके लिए बाकायदे डेढ़ हजार रुपए से लेकर दस हजार रुपए तक प्रति परीक्षार्थी वसूल किए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो नकल के नाम पर मिलने वाली एकमुश्त धनराशि में कई जगह हिस्सा जाता है।

परीक्षा की बैतरिणी आसानी से पार होने की सुविधा मिलने की वजह से इस बार भी दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा आदि स्टेट के हजारों छात्र-छात्राएं आकर इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कौशांबी जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दे रहे हैं। इनमें कई तो पैंतीस साल से भी ज्यादा दिख रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन अधेड़ों को परीक्षा में बैठने की अनुमति कैसे दे दी। इस सवाल का जवाब लोगों को खोजे नहीं मिल रहा है। खेत-खलिहानों के बीच परीक्षा केंद्रों में नकल कराने वालों की भीड़ किसी मेला का अहसास कराती है। विभागीय अफसर, स्थानीय प्रशासन की ढिलाई कुंए में भांग पड़ी वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। ऐसे में बिगड़ रहा है तो हर साल लाखों नौजवानों का भविष्‍य। सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में यूपी में किस तरह के डिग्रीधारक-अशिक्षितों की फौज इकट्ठा होने जा रही है।

इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...